रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर खौफनाक हमला, युवती पर फेंका तेजाब, माता-पिता को चाकू से गोदा Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
बरेली

विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने परखीं मतदान केंद्रों की तैयारी, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर जोर

बरेली में विशेष अभियान दिवस पर डीएम अविनाश सिंह ने फरीदपुर और बिथरी चैनपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और पुनरीक्षण कार्य निष्पक्ष ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

विशेष अभियान दिवस पर डीएम ने परखीं मतदान केंद्रों की तैयारी, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर जोर
मतदान केंद्रों का जायजा लेते जिलाधिकारी अविनाश सिंह
3 मिनट में पढ़ें

बरेली। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को देखते हुए जिले में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत रविवार को विशेष अभियान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद के कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।

इन केन्द्रों का किया भ्रमण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विधानसभा फरीदपुर के विकास खंड फरीदपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय जेड, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर फुलवा और कंपोजिट विद्यालय पचौमी में बने मतदेय स्थलों का एसएसआर के तहत भ्रमण किया।

इसके अलावा उन्होंने विधानसभा बिथरी चैनपुर के विकास खंड बिथरी चैनपुर में ग्राम पंचायत भिन्डौलिया और प्राथमिक विद्यालय भरतौल के मतदेय स्थल पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसएसआर) के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान की नई नवेली बहू का फॉर्म 6 भी भरवाया और अन्य केंद्रों पर जाकर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली।

बच्चों के साथ ड्यूटी निभा रहीं महिला BLO की सराहना

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने देखा कि कुछ महिला बीएलओ अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर बूथ पर तैनात हैं और जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने इसकी सराहना की और बच्चों को चॉकलेट आदि भेंट की।

पंचायत मतदाता सूची और राशन कार्ड सूची से मिलान के निर्देश

जिलाधिकारी ने बीएलओ से कहा कि, पंचायत निर्वाचन की मतदाता सूची और कोटेदारों से राशन पाने वालों की सूची भी हासिल की जाए। इन सूचियों का विधानसभा मतदाता सूची से मिलान कर जिन लोगों के नाम छूटे हों, उनके फॉर्म 6 भरवाए जाएं। उन्होंने पुनरीक्षण की प्रगति, प्राप्त दावों-आपत्तियों और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी भी ली।

केंद्रों पर मौजूद रहें BLO

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान दिवस पर सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र पर जरूर मौजूद रहें और मतदाताओं की मदद करें। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र युवाओं के नाम सूची में जुड़वाने के लिए विशेष प्रयास हों। कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए, वहीं अपात्र और मृतक मतदाताओं से जुड़ी सूचनाओं का नियमानुसार सत्यापन कर जरूरी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की बुनियाद है, इसलिए पुनरीक्षण में किसी तरह की लापरवाही न हो और दावों-आपत्तियों का समय से निस्तारण किया जाए। अधिकारियों और बीएलओ को आमजन को जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा पात्र नागरिकों के नाम सूची में दर्ज कराने के प्रभावी प्रयास करने को भी कहा गया।

राहगीरों से पूछा, "आपका वोट बना या नहीं?"

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रास्ते में रुककर राहगीरों से भी पूछा कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं और वोट बना है या नहीं। जिन लोगों के नाम नहीं थे, उन्हें फॉर्म 6 भरकर नाम जुड़वाने की सलाह दी गई।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें