रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर खौफनाक हमला, युवती पर फेंका तेजाब, माता-पिता को चाकू से गोदा Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

मेरठ में दहेज में मांगी थार तो लड़की वालों ने थमाई खिलौना कार, अनोखे अंदाज में किया विरोध

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज की मांग करने वाले लड़के पक्ष को लड़की वालों ने अनोखे अंदाज में जवाब दिया। आरोप है कि शादी के लिए पहुंचे लड़के वालों ने दहेज में महंगी थार गाड़ी की मांग रख दी।

मेरठ में दहेज में मांगी थार तो लड़की वालों ने थमाई खिलौना कार, अनोखे अंदाज में किया विरोध
3 मिनट में पढ़ें

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज की मांग करने वाले लड़के पक्ष को लड़की वालों ने अनोखे अंदाज में जवाब दिया। आरोप है कि शादी के लिए पहुंचे लड़के वालों ने दहेज में महंगी थार गाड़ी की मांग रख दी। इस पर लड़की पक्ष ने असली थार देने के बजाय उन्हें खिलौने वाली थार कार थमा दी। इसके साथ ही शादी का रिश्ता भी तोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सुबह से रात तक बैठाए रखा, फिर थमाई खिलौना थार

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के ज्ञानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने बेटे का रिश्ता सोलाना गांव में तय किया था। शनिवार को वह अपने बेटे की चिट्ठी लेकर लड़की पक्ष के घर पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान लड़के वालों ने दहेज में थार गाड़ी की मांग कर दी। महंगी गाड़ी की मांग सुनकर लड़की पक्ष ने इसका विरोध किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने लड़के और उसके साथ आए लोगों को सुबह से रात तक घर पर बैठाए रखा। इसके बाद जब विदाई का समय आया तो लड़की वालों ने असली थार के बजाय उनके हाथों में खिलौने वाली थार कार थमा दी। इस तरह उन्होंने दहेज की मांग के खिलाफ अपना विरोध जताया।

'तुम्हें इंसान नहीं, ब्रांड चाहिए था'

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास पहुंचकर खिलौने वाली गाड़ी देता है और कहता है, 'तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं थी, तुम्हें ब्रांड की जरूरत थी। हमने तुम्हें कार दे दी। इसे चलाओ और मजे में रहो। तुम अपने घर रहो और हम अपने घर।' वीडियो में यह भी बताया जा रहा है कि लड़के पक्ष ने लड़की वालों से कार की मांग की थी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर शादी रद्द कर दी गई। इसके बाद सगाई वापसी के दौरान उन्हें खिलौने वाली थार दी गई।

सोशल मीडिया पर चर्चा, दहेज प्रथा पर उठे सवाल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इसे दहेज की मांग के खिलाफ लड़की पक्ष का विरोध बता रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर शादी में दहेज की मांग और महंगी गाड़ियों को प्रतिष्ठा से जोड़ने की मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें