रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर खौफनाक हमला, युवती पर फेंका तेजाब, माता-पिता को चाकू से गोदा Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले मोहम्मद शमी की सियासत में एंट्री की चर्चा, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के राजनीति में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की

यूपी चुनाव से पहले मोहम्मद शमी की सियासत में एंट्री की चर्चा, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात
2 मिनट में पढ़ें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के राजनीति में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि शमी ने दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी तक मोहम्मद शमी की ओर से राजनीति में आने या बीजेपी की सदस्यता लेने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पार्टी में शामिल होने पर उन्हें अल्पसंख्यक मोर्चे में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने कराई मुलाकात

बताया जा रहा है कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने मोहम्मद शमी की नितिन नबीन से मुलाकात कराई। दोनों की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद यूपी चुनाव से पहले शमी के राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जयंत चौधरी से भी मिले थे शमी

मोहम्मद शमी की राजनीतिक नेताओं से मुलाकात का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सितंबर में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी से भी मुलाकात की थी। जयंत चौधरी ने शमी के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। उस मुलाकात के बाद भी शमी के राजनीति में आने और अमरोहा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई गई थीं। अब बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद एक बार फिर उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

क्रिकेट से संन्यास के बाद राजनीति की चर्चा

मोहम्मद शमी ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। उन्होंने भारत के लिए 2013 से 2023 के बीच 64 टेस्ट मैच खेले। वह आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नजर आए थे।

फिलहाल शमी की ओर से राजनीति में शामिल होने को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में बीजेपी से उनकी मुलाकात को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें