रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत UP Ka Mausam: बरेली से लखनऊ और गोरखपुर तक बढ़ी ठंड, जानें यूपी के मौसम का ताजा हाल
राजनीति

Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ

Punjab Politics: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चमकौर साहिब से विधायक चरणजीत सिंह ने AAP छोड़कर सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया।

Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ
विधायक चरणजीत सिंह- सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

Punjab Politics: पंजाब की सियासत में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। चमकौर साहिब से AAP विधायक चरणजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल (SAD) का रुख कर लिया है। रविवार को अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उनके इस कदम से पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई है और चमकौर साहिब सीट पर चुनावी समीकरण बदलने के आसार हैं।

टिकट कटने के बाद चरणजीत सिंह ने बदला सियासी पाला

अकाली दल के नेता एनके शर्मा ने चरणजीत सिंह के पार्टी में शामिल होने को संगठन के लिए अहम बताया। उन्होंने कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। दरअसल, AAP की ओर से आगामी चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद चरणजीत सिंह ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया था। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शिकस्त देकर सबको चौंका दिया था। वहीं, इस बार आम आदमी पार्टी ने चमकौर साहिब सीट से जसवीर सिंह गढ़ी को उम्मीदवार बनाया है। गढ़ी इससे पहले पंजाब BSP के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी चरणजीत सिंह ने इसी सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें