रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत UP Ka Mausam: बरेली से लखनऊ और गोरखपुर तक बढ़ी ठंड, जानें यूपी के मौसम का ताजा हाल लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग
देश

Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में मदरसे से लापता हुए सीवान के दो बच्चों के शव पोखर से बरामद हुए। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम
प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में दो नाबालिग बच्चों की मौत का मामला सामने आने से इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, मदरसे से जुड़े पांच बच्चे चंदा इकट्ठा करने के लिए गोपालगंज पहुंचे थे। घर लौटते समय इनमें से दो बच्चे अचानक लापता हो गए। परिजनों और पुलिस ने कई दिनों तक उनकी तलाश की। आखिरकार थावे थाना क्षेत्र के बंगरा पांडेय टोला स्थित एक तालाब से दोनों बच्चों के शव मिले। इस घटना के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

दोनों मृतक बच्चों की पहचान सामने आई

यह घटना गोपालगंज के थावे थाना इलाके की है। मृतकों की पहचान सीवान जिले के पुरानी किला बनिया टोली के रहने वाले मोहम्मद जैद सदी उर्फ अरबी (14) और अशरफ अली (13) के रूप में की गई है। जैद, स्वर्गीय अख्तर अली का बेटा था। मिली जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को सीवान के बड़हरिया प्रखंड स्थित तेतहली बाजार के एक मदरसे से पांच बच्चे चंदा जुटाने के लिए गोपालगंज पहुंचे थे। अपना काम पूरा करने के बाद सभी ऑटो से सीवान वापस जा रहे थे।

बंगरा पांडेय टोला के पास ऑटो खराब होने के बाद बच्चे सड़क किनारे स्थित गन्ने के खेत की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि चार बच्चे खेत में गन्ना लेने पहुंचे थे, जबकि पांचवां बच्चा चालक के साथ ऑटो की मरम्मत में मदद कर रहा था। इसी बीच वहां कुछ स्थानीय लोग पहुंच गए। आरोप है कि बच्चों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान तीन बच्चों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन जैद और अशरफ का पता नहीं चल पाया। बाद में तीनों बच्चे मदरसे पहुंच गए, मगर दोनों लापता बच्चों की तलाश जारी रही।

तलाश के दौरान पोखर से मिले दोनों बच्चों के शव

बच्चों के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने खोज अभियान चलाया। ड्रोन की मदद से तलाश के दौरान 25 नवंबर को जैद का शव एक पोखर से मिला। इसके बाद पुलिस ने अशरफ की खोज जारी रखी और उसका शव भी उसी पोखर से बरामद किया। दोनों बच्चों की मौत से परिवारों में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में पूरी तरह जुट गई है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें