सोमवार, 30 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर खौफनाक हमला, युवती पर फेंका तेजाब, माता-पिता को चाकू से गोदा Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
बरेली

मॉडल टाउन के बूथों पर पहुंचे अधीर सक्सेना, मतदाता पंजीकरण अभियान में नए वोटरों के भरवाए फॉर्म

बरेली में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने मॉडल टाउन के बूथों पर पहुंचकर पात्र नागरिकों के फॉर्म-6 भरवाए और नए मतदाता बनवाए।

मॉडल टाउन के बूथों पर पहुंचे अधीर सक्सेना, मतदाता पंजीकरण अभियान में नए वोटरों के भरवाए फॉर्म
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना शहर विधानसभा क्षेत्र में मॉडल टाउन स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने बूथ संख्या 196, 197, 198 सहित अन्य बूथों पर जाकर अभियान में हिस्सा लिया।

कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

इस दौरान अधीर सक्सेना ने संबंधित बीएलओ से संपर्क और समन्वय कर बीएलए-2 के जरिए फॉर्म-6 जमा करवाए और पात्र नागरिकों को नए मतदाता के रूप में पंजीकृत कराया। उन्होंने बूथों पर मौजूद कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि, हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी व्यक्ति अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि, नए मतदाताओं का पंजीकरण लोकतंत्र को मजबूत करने और जागरूक नागरिकता की दिशा में अहम कदम है।

मतदान का महत्व समझाया

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा, जब हर युवा और हर पात्र नागरिक मतदान के लिए आगे आएगा। इसी उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और जिनके नाम सूची में नहीं हैं, उनके फॉर्म भरवाकर पंजीकरण करा रहे हैं।

अभियान के दौरान उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें मतदान का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि वोट सिर्फ अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का सबसे बड़ा जरिया है। इस अभियान को लेकर युवा मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया।

बीएलओ और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं ने मिलकर नए मतदाताओं के फॉर्म भरे, दस्तावेजों की जांच की और उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, पुष्पेंदु शर्मा, विकास शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप, शक्ति केंद्र संयोजक रवि वर्मा, विवेक पटेल, बबलू पटेल, सुमित कार्तिकेय, आलोक सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें