रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत UP Ka Mausam: बरेली से लखनऊ और गोरखपुर तक बढ़ी ठंड, जानें यूपी के मौसम का ताजा हाल लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग Women Reservation:'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी
दुनिया

California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स

California Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर पहुंचे, एयरपोर्ट पर उड़ानों को वापस भेजा गया।

California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स
भूकंप प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 मैग्नीट्यूड के भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। धरती के हिलने से कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट पर उतरने वाली कुछ उड़ानों को दोबारा वापस भेजना पड़ा। झटकों के कारण दुकानों और मकानों में रखी चीजें अलमारियों और छतों से नीचे गिर गईं। भूकंप के कंपन का असर इसके केंद्र से लगभग 43 किलोमीटर दूर स्थित पासाडेना शहर तक महसूस किया गया।

भूकंप के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग, सड़कों पर मची अफरा-तफरी

कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके महसूस होते ही लोगों में दहशत फैल गई। घरों और इमारतों में कंपन महसूस होने पर लोग जान बचाने के लिए तुरंत बाहर निकल आए। कई इलाकों में लोग सड़कों और खुले स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के घरों से बाहर आने के कारण कुछ जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर झटके रुकने का इंतजार किया।

एयरपोर्ट के नजदीक रिफाइनरी में दिखीं आग की लपटें

आपको बताते चलें कि भूकंप के कुछ समय बाद लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट के आसपास स्थित शेवरॉन की एल सेगुंडो रिफाइनरी से आग की लपटें निकलती नजर आईं। इस घटना के बाद लोगों के बीच चिंता बढ़ गई। हालांकि, संबंधित अधिकारियों ने साफ किया कि रिफाइनरी में लगी आग का भूकंप से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें