रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर खौफनाक हमला, युवती पर फेंका तेजाब, माता-पिता को चाकू से गोदा Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
बरेली

पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद–2026 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की धमक, राज्यपाल ने RIF के कार्यों को सराहा

मेरठ में आयोजित पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद–2026 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अपनी उपलब्धियां दिखाईं। राज्यपाल ने RIF के कार्यों की सराहना कर कुलसचिव व वित्त अधिकारी को सहयोग के निर्देश दिए।

पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद–2026 में रुहेलखंड विश्वविद्यालय की धमक, राज्यपाल ने RIF के कार्यों को सराहा
'पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद–2026' में स्टॉल का निरीक्षण करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
4 मिनट में पढ़ें

बरेली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित 'पश्चिमांचल यूपी स्टार्टअप संवाद–2026' में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली ने नवाचार, शोध, उद्यमिता और स्टार्टअप विकास में अपनी उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से सामने रखा।  इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन (RIF) के कामकाज की जमकर प्रशंसा की और विश्वविद्यालय के कुलसचिव व वित्त अधिकारी को निर्देश दिया है कि, फाउंडेशन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जरूरी प्रशासनिक व वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। 

राज्यपाल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन 

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने आरआईएफ द्वारा चलाई जा रही नवाचार, उद्यमिता विकास, स्टार्टअप प्रोत्साहन और कौशल विकास की गतिविधियों के साथ-साथ युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाने वाले प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली।

राज्यपाल ने फाउंडेशन के प्रयासों को सराहा और विश्वविद्यालय में इनक्यूबेशन गतिविधियों के विस्तार तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को और मजबूत करने पर खास जोर दिया। इसी क्रम में उन्होंने कुलसचिव और वित्त अधिकारी को निर्देश दिए कि आरआईएफ को जरूरी प्रशासनिक एवं वित्तीय सहयोग मुहैया कराया जाए।

स्टार्टअप संस्कृति को असरदार बनाएंगे राज्यपाल के निर्देश

युवा प्रतिभाओं को नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने, विद्यार्थियों के नए विचारों को कारोबारी रूप देने और रोजगार सृजन को रफ्तार देने में विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर की भूमिका बेहद अहम है। राज्यपाल के ये निर्देश विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संस्कृति को व्यापक और असरदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

कुलपति प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने इस आयोजन में भागीदारी की। आरआईएफ के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रो. यतेन्द्र कुमार को विश्वविद्यालय की ओर से कार्यक्रम संयोजक बनाया गया था।

विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल में प्रो. यतेन्द्र कुमार, अधिष्ठाता (अकादमिक) प्रो. एस.के. पाण्डेय, प्रो. संजय मिश्रा, संजय गर्ग, प्रो. भोला खान, कुलसचिव, वित्त अधिकारी और IQAC के प्रतिनिधि शामिल रहे। इनके अलावा इनक्यूबेशन मैनेजर रॉबिन कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. शुभी अग्रवाल, पांच विद्यार्थी और चार स्टार्टअप संस्थापक भी मौजूद रहे।

चार चयनित स्टार्टअप्स ने दिखाए नए उत्पाद और तकनीकी समाधान

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU), लखनऊ द्वारा चयनित और आरआईएफ से जुड़े चार स्टार्टअप्स ने कार्यक्रम में अपने नवाचारी उत्पाद व तकनीकी समाधान प्रदर्शित किए।

Hostelery Stuff – दीपक कुमार: ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग और कौशल आकलन के लिए ड्रोन फ्लाइट सिम्युलेटर ट्रेनिंग एंड असेसमेंट सिस्टम।

Dabotics India – सचिन श्रीवास्तव: स्कूली छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स लैब।

Sango Terrazzo – अर्पण गोयल: रिसाइकिल किए गए अपशिष्ट से बनी पर्यावरण-अनुकूल प्रीमियम लग्जरी टाइल्स।

Quinpinn – नितिश गुप्ता: फार्मा उद्योग की विभिन्न जरूरतों और सेवाओं को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ने वाला अभिनव समाधान।

प्रदर्शनी स्टॉल पर नजर आईं शैक्षणिक-नवाचार उपलब्धियां

स्टॉल पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग, शैक्षणिक उपलब्धियां, शोध एवं विकास, आधुनिक इनक्यूबेशन सुविधाएं और स्टार्टअप्स की सफलताएं प्रमुखता से दिखाई गईं। साथ ही उद्योग-अकादमिक सहयोग और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत चल रहे कौशल विकास कार्यक्रमों को भी खास तौर पर प्रदर्शित किया गया।

नवाचार और उद्यमिता का बड़ा केंद्र बनता रुहेलखंड विश्वविद्यालय

कुलपति आचार्य डॉ. अनिल कुमार राय के नेतृत्व में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के साथ नवाचार, शोध, उद्यमिता और रोजगार सृजन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन युवा उद्यमियों को तकनीकी मार्गदर्शन, मेंटरशिप, वित्तीय संसाधनों तक पहुंच, उद्योग से जुड़ाव और व्यावसायिक विकास के अवसर देने के लिए निरंतर सक्रिय है।

राज्यपाल द्वारा फाउंडेशन की सराहना और अधिकारियों को सहयोग के निर्देश विश्वविद्यालय के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई रफ्तार देने के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नवाचार व उद्यमिता के नए अवसर पैदा करने की दिशा में अहम उपलब्धि हैं। विश्वविद्यालय की यह पहल आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत–2047 और उत्तर प्रदेश को नवाचार एवं उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें