रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत UP Ka Mausam: बरेली से लखनऊ और गोरखपुर तक बढ़ी ठंड, जानें यूपी के मौसम का ताजा हाल लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग Women Reservation:'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी
देश

Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Jharkhand Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में रांची-पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु बिहार के नालंदा से रजरप्पा मंदिर जा रहे थे।

Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
Jharkhand Road Accident-social media
2 मिनट में पढ़ें

Jharkhand Road Accident:  झारखंड के रामगढ़ में रविवार सुबह रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई। जान गंवाने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार मासूम बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक बिहार के नालंदा जिले के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वे रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन और पूजा करने के लिए जा रहे थे।

आधी रात के बाद हाईवे पर मची चीख-पुकार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा कुजू थाना क्षेत्र के पैंकी इलाके में भाजपा कार्यालय के पास हुआ। बताया गया कि एसयूवी में 14 लोग सवार थे और सभी बिहार के नालंदा स्थित जंघारो गांव से रजरप्पा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में 13 लोगों की मौत

इस दुर्घटना में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में बचा एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुआ है। उसे इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो (BR21P 6331) बिहार के नालंदा जिले से आ रही थी। गाड़ी में 14 लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, परिवार में एक सदस्य को सरस्वती विद्या मंदिर, नालंदा में शिक्षक की नौकरी मिलने की खुशी में सभी रजरप्पा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

आपको बताते चलें कि दुर्घटना की तेज आवाज सुनते ही आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और लोगों को गाड़ी से बाहर निकाले। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें