सोमवार, 30 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर खौफनाक हमला, युवती पर फेंका तेजाब, माता-पिता को चाकू से गोदा Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
धर्म-कर्म

बिल्ली का रोना सिर्फ आवाज नहीं, इशारा है- जानिए रात में क्यों करती हैं ऐसा

रात के सन्नाटे में बिल्ली के बच्चे जैसी आवाज में रोने की वजह क्या है? जानिए भूख, ध्यान की चाहत, मेटिंग, दर्द-बीमारी और बुजुर्ग बिल्लियों की घबराहट के कारण और क्या करें।

बिल्ली का रोना सिर्फ आवाज नहीं, इशारा है- जानिए रात में क्यों करती हैं ऐसा
4 मिनट में पढ़ें

रात का गहरा सन्नाटा और अचानक किसी बच्चे के रोने जैसी आवाज आये तो कान खुद ब खुद खड़े हो जाते हैं, नींद उड़ जाती है और मन बेचैन होने लगता है। बाहर झांककर देखने पर पता चलता है कि रोने वाला कोई बच्चा नहीं, बल्कि बिल्ली है। सर्दियों के मौसम में यह नजारा आम हो जाता है। सवाल उठता है कि, आखिर बिल्लियां इतनी तेज और डरावनी आवाज में क्यों रोती हैं। विज्ञान की मानें तो इसकी कोई एक वजह नहीं है।

इंसानों से बात करना सीख गई हैं बिल्लियां

बिल्लियों ने समय के साथ इंसानों से संवाद करने के लिए ऐसी आवाजें निकालना सीख लिया है, जिन पर हम सहज रूप से ध्यान देते हैं। कुछ शोधों के हवाले से बताया जाता है कि, बिल्ली की म्याऊं की पिच अक्सर इंसानी बच्चे के रोने की फ्रीक्वेंसी के आसपास होती है। यही वजह है कि हम इसे तुरंत सुन लेते हैं और यह आवाज हमें इंसानी रुदन जैसी लगती है।

पालतू बिल्लियां जल्दी समझ जाती हैं कि ऐसी आवाज निकालने पर इंसान उन्हें खाना, ध्यान या दुलार देता है। आवारा बिल्लियां भी आसपास के लोगों से संवाद के लिए यही तरीका अपनाती हैं। हालांकि इसके पीछे सिर्फ यही कारण नहीं होता।

ये है सबसे आम वजह

बच्चे जैसी आवाज की सबसे आम वजह भूख है, जिन बिल्लियों को तय समय पर खाने की आदत होती है, वे समय बदलने या भूख लगने पर जोर से म्याऊं करती हैं। ऐसी आवाज बार-बार और ऊंची पिच की होती है। अक्सर यह रसोई, कटोरे या मुख्य दरवाजे के आसपास से आती है।

क्या करें: घर की बिल्ली के खाने का समय तय रखें और साफ पानी हमेशा उपलब्ध रखें। आवारा बिल्लियों के लिए खाना मुख्य दरवाजे से दूर किसी सुरक्षित जगह पर रखें।

 अटेंशन की चाहत

विज्ञान बताता है कि, बिल्लियां जितनी मानी जाती हैं, उससे कहीं ज्यादा मिलनसार होती हैं। अगर वे खुद को नजरअंदाज महसूस करें या ऊब जाएं, तो भावुक आवाज में रोकर आपका ध्यान खींचती हैं। वे आपके पीछे-पीछे घूमती हैं, सहलाना बंद करने पर रोने लगती हैं या कमरे में आते ही म्याऊं करती हैं।

क्या करें: ऐसे में उनके साथ खेलें और उन्हें समय दें।

मेटिंग के दौरान बढ़ जाती हैं आवाजें

मेटिंग के समय मादा बिल्ली लंबी और खिंची हुई आवाज में रोती है। वह फर्श पर लोटती है और परेशान नजर आती है, जबकि उसे कोई दर्द नहीं होता। जवाब में नर बिल्लियां जोर से चिल्लाती हैं और बेचैन होकर घूमती हैं। ये आवाजें खासकर रात में सुनाई देती हैं।

दर्द, बीमारी या बेचैनी का संकेत

बिल्लियां दर्द छिपाने में माहिर होती हैं, इसलिए रोना उनके तकलीफ बताने के गिने-चुने तरीकों में से एक है। चोट, दांतों की समस्या, मूत्र मार्ग की दिक्कत, पाचन की परेशानी और बुजुर्ग बिल्लियों में हाइपरथायरॉइडिज्म इसकी वजह हो सकते हैं। बिना किसी साफ वजह के अचानक रोना शुरू हो जाए, तो यह चिंता की बात है। साथ में छिपना, सुस्ती या चिड़चिड़ापन भी दिख सकता है।

क्या करें: अगर पालतू बिल्ली एक दिन से ज्यादा असामान्य रूप से रोती रहे, तो तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाएं। आवारा बिल्ली लगातार रोती दिखे, तो स्थानीय पशु संगठन या वेटरनरी क्लिनिक से संपर्क करें।

बुजुर्ग बिल्लियों में भ्रम और घबराहट

उम्रदराज बिल्लियों में फेलाइन कॉग्निटिव डिसफंक्शन हो सकता है, जो इंसानों में डिमेंशिया जैसी स्थिति है। इसमें वे रात के समय खुद को भटका हुआ महसूस करती हैं। इसके संकेतों में धीमी और भारी आवाज में चिल्लाना, अंधेरे कोनों में रोना और बिना मकसद घूमना शामिल है।

क्या करें: रात में नाइट लाइट जलाकर रखें और माहौल शांत रखें। जरूरत हो तो डॉक्टर से सप्लीमेंट या दवा के बारे में सलाह लें।

बाहर रोने वाली आवारा बिल्लियों का क्या?

रात में बाहर सुनाई देने वाली आवाजें अक्सर मेटिंग के दौर में आई मादा बिल्लियों की होती हैं। कई बार भूखे बिल्ली के बच्चे अपनी मां को पुकारते हैं या कोई बिल्ली भूखी, घायल या बीमार होती है। मदद करनी हो तो खाना-पानी मुख्य दरवाजे से दूर रखें, ताकि भीड़ न लगे। कोई बिल्ली घायल या बीमार लगे तो पशु संगठन से संपर्क करें।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें