रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर खौफनाक हमला, युवती पर फेंका तेजाब, माता-पिता को चाकू से गोदा Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
राजनीति

परिसीमन बिल: स्टालिन नहीं माने, तो अब शरद पवार को मनाने मुंबई पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता

केंद्र सरकार के परिसीमन बिल को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता चेन्नई में एमके स्टालिन से मिले, लेकिन बातचीत नाकाम रही। अब नेता मुंबई पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात कर बिल का विरोध करने की अपील करेंगे। 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू।

परिसीमन बिल: स्टालिन नहीं माने, तो अब शरद पवार को मनाने मुंबई पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता
3 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद का विशेष सत्र बुला रही है। इस सत्र में लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने (लगभग 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव) और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा हो सकती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण को 2029 के चुनावों तक लागू करने की दिशा में संवैधानिक संशोधन भी लाने की तैयारी बताई जा रही है।

स्टालिन को मनाने में असफल हुआ इंडिया गठबंधन

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने परिसीमन बिल पर डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को अपना रुख बदलने के लिए मनाया, लेकिन कोशिश सफल नहीं हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत गठबंधन के अन्य नेता चेन्नई में स्टालिन के आवास पर मिले। बैठक सौहार्दपूर्ण रही।

राहुल गांधी ने कहा कि, परिसीमन के जरिए संसद में सीटें बढ़ाकर 850 करने और बीजेपी को इन सीटों की संरचना अपने हिसाब से तय करने देने का मतलब चुनावी क्षेत्रों की प्रकृति बदलना है।

शरद पवार को मनाने के लिए मुंबई पहुंचे नेता

स्टालिन ने बैठक के बाद स्पष्ट किया कि, अगर बिल पास नहीं होता तो तमिलनाडु को मिल रही थोड़ी सुरक्षा भी खत्म हो जाएगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं दिया, इसलिए बिल का समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

इसके बाद इंडिया गठबंधन के नेता मुंबई पहुंच गए हैं। वे एयरपोर्ट से अस्पताल जाकर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे और परिसीमन बिल का विरोध करने की अपील करेंगे।

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने बिल की आलोचना करते हुए कहा कि, यह उत्तर-दक्षिण विभाजन पैदा कर रहा है। दक्षिण भारत को भारी नुकसान होगा। उन्होंने इसे स्वार्थ का विधेयक बताया और कहा कि, महिला आरक्षण पहले ही पारित हो चुका है, फिर भी लागू नहीं किया गया। महिलाओं पर एहसान जताकर इसे उनके कंधों पर लादना बंद करें।

कांग्रेस क्या चाहती है स्पष्ट नहीं- केन्द्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि, प्रधानमंत्री द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के हित और सर्वसम्मति से लाया गया था। दक्षिण भारत के लिए सीटों और प्रतिनिधित्व में सुरक्षा का प्रावधान किया गया है। शरद पवार और स्टालिन की तकनीकी आपत्तियां दूर कर दी गईं, इसलिए उन्होंने समर्थन दिया। कांग्रेस अभी भी स्पष्ट नहीं है कि वह क्या चाहती है।

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने खरगे और स्टालिन-पवार की बैठकों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और देश में कहीं भी लोग उसे उम्मीद की किरण नहीं मानते। फिलहाल मुंबई में शरद पवार से मुलाकात का इंतजार है। परिसीमन और महिला आरक्षण दोनों मुद्दों पर गठबंधन के अंदर मतभेद साफ दिख रहे हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें