सोमवार, 23 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार Gold Price Crash: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹59 हजार टूटा भाव, जानें पूरी डिटेल्स Delhi Fire News: गीता कॉलोनी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं Bisleri के पानी पर उठे सवाल! बोतल खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें, वरना सेहत पड़ सकती है खतरे में
धर्म-कर्म

बरेली कॉलेज हॉकी ग्राउंड में 24 नवंबर को मनेगा गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर 22 नवंबर को सुभाष नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

बरेली कॉलेज हॉकी ग्राउंड में 24 नवंबर को मनेगा गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस अवसर पर 22 नवंबर को सुभाष नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। वहीं, 24 नवंबर को बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन होगा।

नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके लिए गुरुद्वारा कमेटियों और सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी की ओर से तैयारियां की गई थीं। नगर कीर्तन के दौरान संगत ने गुरु साहिब की शिक्षाओं और उनके संदेशों का स्मरण किया। इस अवसर पर सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह ओबेरॉय और महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा ने बताया कि 22 नवंबर को सुभाष नगर गुरुद्वारे से निकाले गए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई।

साथ ही गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सुभाष नगर के अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल और महासचिव परदमन सिंह भी मौजूद रहे। बताते चलें कि कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर के सभी श्रद्धालुओं से नगर कीर्तन और प्रकाश पर्व के आयोजन में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का उद्देश्य उनके प्रेम, समानता, सेवा और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। श्रद्धालु 24 नवंबर को मुख्य आयोजन में शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें