Saturday Remedy: शनिवार को करें ये 5 उपाय, शनिदेव की कृपा से दूर होगी पैसों की तंगी
ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी गई है। मान्यता है कि, इन उपायों से आर्थिक तंगी दूर होती है, धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं और घर में बरकत बनी रहती है। अगर आप भी पैसों की परेशानी, नौकरी और कारोबार में आ रही बाधाओं से जूझ रहे हैं, तो शनिवार को ये आसान उपाय आजमा सकते हैं।
शनिवार का दिन न्याय के देवता भगवान शनिदेव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही वजह है कि, इस दिन उनकी पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। कहते हैं विधि-विधान से शनिदेव की आराधना करने और जरूरतमंदों की मदद करने से उनकी कृपा मिलती है, जीवन की परेशानियां कम होती हैं और सुख-समृद्धि आती है।
ज्योतिष में बताए गए हैं खास उपाय
ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी गई है। मान्यता है कि, इन उपायों से आर्थिक तंगी दूर होती है, धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं और घर में बरकत बनी रहती है। अगर आप भी पैसों की परेशानी, नौकरी और कारोबार में आ रही बाधाओं से जूझ रहे हैं, तो शनिवार को ये आसान उपाय आजमा सकते हैं।
शनिवार को धन प्राप्ति के 5 उपाय
पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक
शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद पेड़ की तीन बार परिक्रमा करें और शनिदेव के मंत्र या "ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि, ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
काले तिल और जल का उपाय
शनिवार को एक लोटे में जल लेकर उसमें थोड़े से काले तिल मिलाएं। इस जल को पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें। पूजा के बाद किसी जरूरतमंद को अन्न या धन का दान करें। मान्यता है कि, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आर्थिक संकट से राहत मिलती है।
लौंग और कपूर का उपाय
शनिवार की सुबह या शाम पूजा स्थल पर कपूर के साथ दो लौंग जलाएं और उसका धुआं पूरे घर में दिखाएं। इसके अलावा माता लक्ष्मी को दो लौंग अर्पित करें। पूजा के बाद इन लौंग को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। धार्मिक मान्यता है कि, इससे घर में सकारात्मकता और बरकत बनी रहती है।
शनि मंदिर में छाया दान
शनिवार की शाम शनि मंदिर जाएं और एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें। इसके बाद वह तेल शनिदेव के चरणों में अर्पित कर दें। इस उपाय को छाया दान कहा जाता है। मान्यता है कि, इससे शनि दोष का प्रभाव कम होता है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
आटे और गुड़ की रोटी
शनिवार को सवा पांच किलो आटे और सवा किलो गुड़ को मिलाकर रोटियां बनाएं। सूर्यास्त के समय इन रोटियों को गाय को खिलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
शनिवार के दिन क्या न करें
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को कुछ कार्यों से परहेज करना चाहिए।
लोहा न खरीदें
लोहे या उससे बनी कोई भी चीज, जैसे बर्तन, औजार या वाहन, घर नहीं लानी चाहिए। माना जाता है कि, इससे शनि दोष बढ़ता है।
सरसों का तेल न खरीदें
इस दिन बाजार से सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि, शनि मंदिर में तेल का दान करना शुभ माना गया है।
बाल, दाढ़ी और नाखून
शनिवार को बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना या नाखून काटना अशुभ माना जाता है।
जूते-चप्पल
चमड़े के या काले रंग के जूते-चप्पल नहीं खरीदने चाहिए।
काली चीजें
काले तिल, काली उड़द की दाल या काले वस्त्र खरीदने से बचें। इनका दान करना उत्तम माना गया है।
नमक न खरीदें
मान्यता है कि शनिवार को नमक खरीदने से घर में आर्थिक तंगी और कर्ज बढ़ सकता है।
लंबी यात्रा
इस दिन खासकर दक्षिण, पूर्व या ईशान दिशा में लंबी यात्रा करने से परहेज करना चाहिए।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






