रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर खौफनाक हमला, युवती पर फेंका तेजाब, माता-पिता को चाकू से गोदा Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
बरेली

अस्मिता वीमेन सेपकटाकरा स्टेट चैंपियनशिप का भव्य समापन, बरेली का रहा दबदबा

अस्मिता वीमेन सेपकटाकरा स्टेट चैंपियनशिप 2026-27 का भव्य समापन हुआ। क्वाड और रेगु इवेंट के सभी आयु वर्गों में बरेली की टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया।

अस्मिता वीमेन सेपकटाकरा स्टेट चैंपियनशिप का भव्य समापन, बरेली का रहा दबदबा
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। अस्मिता वीमेन सेपकटाकरा स्टेट चैंपियनशिप 2026-27 के समापन पर बरेली की टीमों का दबदबा रहा। क्वाड और रेगु इवेंट के पांचों आयु वर्गों में बरेली ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश स्तर पर अपनी धाक जमाई। पुरस्कार एवं समापन समारोह में खिलाड़ियों के शानदार खेल की खूब सराहना हुई।

बरेली ने जीता सोना

क्वाड इवेंट के सब-जूनियर वर्ग में बरेली की टीम ने सोना जीतकर पहला स्थान पाया। मुरादाबाद को रजत मिला, जबकि लखनऊ और कौशांबी की टीमों का कांस्य से ही संतोष करना पड़ा।

जूनियर वर्ग में भी बरेली ने अपना जलवा कायम रखा और स्वर्ण पदक जीता। मेरठ की टीम दूसरे स्थान पर रहकर रजत विजेता बनी। वहीं कौशांबी और प्रयागराज ने कांस्य पदक हासिल किए।

उप विजेता बना बदायूं

रेगु इवेंट के सीनियर वर्ग में बरेली की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। बदायूं की टीम उपविजेता रही, जबकि कानपुर और शाहजहांपुर की टीमों को कांस्य पदक मिला।

जूनियर वर्ग में बरेली ने स्वर्ण जीतकर शीर्ष स्थान पाया, मेरठ की टीम रजत के साथ दूसरे स्थान पर रही और प्रयागराज व बांदा ने कांस्य पदक अपने नाम किए। सब-जूनियर वर्ग में भी बरेली की टीम सबसे आगे रही। यहां महोबा को रजत मिला, जबकि प्रयागराज और मुरादाबाद की टीमें कांस्य पदक विजेता रहीं।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

समारोह में मुख्य अतिथि कुंवर सिद्धराज सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा और स्नेहल एस सीरिया ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सेपकटाकरा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कार्तिक आनंद और जनरल सेक्रेटरी सुमिल एस. सीरिया ने सभी अतिथियों को पुष्प एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

ये गणमान्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बी. ए. शर्मा, जे. एस. द्विवेदी, विनोद कुमार कुशवाहा, मीना कुमारी, राम कुमार, लकी, श्रीधर शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायक मंडल के सदस्य दीपक, आदित्य कुमार, गौरव सिंह, सुरभि राय, सेजल यादव, प्रियंका, सुषमा और रेनू कुमारी की अहम भूमिका रही।

अंत में महासचिव सुमिल एस सीरिया ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार जताया और पदक विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्रीधर शुक्ला ने किया।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें