बुधवार, 25 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल UP News Today: योगी सरकार का बड़ा फैसला: आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार
धर्म-कर्म

Tulsi Vivah 2026: 21 नवंबर को है तुलसी विवाह, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। जानें तुलसी विवाह की सही तारीख, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त और प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय।

Tulsi Vivah 2026: 21 नवंबर को है तुलसी विवाह, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
Tulsi Vivah-social media
2 मिनट में पढ़ें

Tulsi Vivah 2026: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ कराया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2026 में तुलसी विवाह कब मनाया जाएगा और पूजा के लिए कौन-सा समय सबसे शुभ रहेगा, तो आइए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

तुलसी विवाह 2026 कब है?

पंचांग के अनुसार, साल 2026 में तुलसी विवाह का पर्व 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। द्वादशी तिथि 21 नवंबर की सुबह शुरू होकर 22 नवंबर की सुबह तक रहेगी।

तुलसी विवाह 2026 का शुभ मुहूर्त

21 नवंबर 2026 को तुलसी विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। पंचांग के अनुसार शुभ समय इस प्रकार है:

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:40 बजे से 5:30 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:25 बजे से 6:13 बजे तक।
  • प्रदोष काल: शाम 5:25 बजे से 7:49 बजे तक।

तुलसी विवाह का क्या है धार्मिक महत्व?

मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। भगवान विष्णु और माता तुलसी की कृपा प्राप्त होती है। कई लोग इस दिन विधि-विधान से पूजा करते हैं और परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं। इस पर्व के साथ ही हिंदू धर्म में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के आरंभ का मार्ग भी प्रशस्त माना जाता है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें