शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार श्रीनगर: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद, 73 साल की उम्र में निधन
राजनीति

सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा के घोषणा पत्र और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार
ब्रजेश पाठक- सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता पार्टी की नीतियों और उसके पुराने कार्यकाल को देखते हुए उसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।

परिवारवाद को लेकर भी साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री ने आगे समाजवादी पार्टी की आंतरिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की व्यवस्था केवल अपने परिवार तक सीमित है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर परिवारवाद और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज होने के आसार हैं।

सपा के घोषणा पत्र पर बढ़ी सियासी हलचल

समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। ब्रजेश पाठक के बयान को विपक्ष पर भाजपा के हमले के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, सपा के घोषणा पत्र और उसकी नीतियों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। फिलहाल, उपमुख्यमंत्री के इस बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

डिप्टी सीएम बोले-कोई फर्क नहीं पड़ेगा

सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर ब्रजेश पाठक ने कहा, "कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी किसी भी प्रतिद्वंद्वी को जनता के आशीर्वाद से पूरी तरह से परास्त करेगी। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास और सबके विश्वास के आधार पर जन-जन की पार्टी बन चुकी है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गुंडे-माफिया जेल में सड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य तीसरी बार भाजपा को अपना आशीर्वाद देने जा रहा है। प्रचंड बहुमत से भाजपा वापसी करने जा रही है।"

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें