शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
राजनीति

अनंत सिंह ने विधानसभा से बनाई दूरी, अब लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए और जेडीयू में वापसी से इनकार करते हुए नीतीश कुमार को भगवान बताया।

अनंत सिंह ने विधानसभा से बनाई दूरी, अब लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत
मोकामा विधायक अनंत सिंह
3 मिनट में पढ़ें

पटना। बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साफ कहा है कि, अब वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि, अगर परिस्थितियां बनीं, तो लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) में दोबारा शामिल होने की चर्चाओं को भी खारिज कर दिया। अनंत सिंह ने कहा कि, अब जेडीयू में लौटने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भगवान बताते हुए कहा कि उन्हें अपने खिलाफ हुई कार्रवाई की जानकारी तक नहीं है।

4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अनंत सिंह ने अपनी बेटी शिवांगी की शादी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि, शादी समारोह बहुत अच्छे तरीके से संपन्न हुआ। शादी में शामिल हुए मेहमानों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का उन्होंने आभार जताया।

अनंत सिंह ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए वह 4 दिसंबर को अदालत में सरेंडर करेंगे। जमानत मिलने के बाद बाहर आकर फिर जनता के बीच सक्रिय होंगे। उन्होंने कहा, उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

12 साल बिताने पड़े जेल मेंविधानसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद मोकामा में उपचुनाव की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि, वह अब विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। भविष्य में मौका मिला, तो लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बेटे के राजनीति में आने और चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला बेटा खुद करेगा। अनंत सिंह के मुताबिक, विधायक बनने के बाद उन पर करीब 70 मुकदमे दर्ज किए गए और उन्हें कई मामलों में गलत तरीके से फंसाया गया। उन्होंने दावा किया कि, नीतीश कुमार की सरकार में विधायक रहते हुए उन्हें करीब 12 साल जेल में बिताने पड़े।

JDU में अब नहीं होंगे शामिल

अनंत सिंह ने बताया कि, नीतीश कुमार ने ही उन्हें जेडीयू में शामिल कराया था, लेकिन बाद में पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्हें बाहर कर दिया। अब वह दोबारा पार्टी में नहीं जाएंगे। उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें भगवान बताया और कहा कि, मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ हुई कार्रवाई की जानकारी नहीं है।

आनंद मोहन और घुड़दौड़ का भी किया जिक्र

आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने के मामले में अनंत सिंह ने कहा कि परिस्थितियों के अनुसार फैसले लिए जाते हैं। वहीं, बेटी की शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता रद्द करने पर उन्होंने बताया कि, कार्यक्रम स्थल पर अत्यधिक भीड़ पहुंच गई थी। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता रोकनी पड़ी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें