सोमवार, 30 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Lucknow Acid Attack: शादी से इनकार पर खौफनाक हमला, युवती पर फेंका तेजाब, माता-पिता को चाकू से गोदा Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
देश

सौरभ दास ने कबूला, उनका ही नाम है 'योगेश शर्मा', बोले- 'यह एक सीक्रेट था'

कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने माना कि, योगेश शर्मा उनका जन्म का सीक्रेट नाम है। इंटरव्यू में उन्होंने कुंडली का हवाला देते हुए विवाद को अभियान से जोड़ा।

सौरभ दास ने कबूला, उनका ही नाम है 'योगेश शर्मा', बोले- 'यह एक सीक्रेट था'
2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास की नागरिकता, जन्म तिथि और नाम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब उन्होंने खुद माना है कि, 'योगेश शर्मा' उनका नाम है, लेकिन यह एक सीक्रेट नाम था।

क्या है पूरा मामला

मद्रास हाई कोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि, सौरभ दास का असली नाम योगेश शर्मा है और उनका पारिवारिक मूल नेपाल से जुड़ा है। याचिका में यह भी दावा है कि, उन्होंने अपनी पहचान और नेपाली मूल की बात छिपाकर आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद उनकी पहचान और नागरिकता पर सवाल उठने लगे।

इंटरव्यू में क्या बोले सौरभ दास

एक इंटरव्यू में सौरभ दास ने कहा कि, उन्हें इस नाम की जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपनी मां से पूछा। मां के मुताबिक, यह हिंदू नाम जन्म के समय रखा गया था और कुंडली में सीक्रेट नाम के रूप में दर्ज है, जो किसी को बताया नहीं जाता। उन्होंने कहा कि उनकी मां भी हैरान थीं कि, यह बात लोगों तक कैसे पहुंची।

सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अपनी किताब में जन्म के समय मिले ईसाई नाम का जिक्र किया है, पर उनका आधिकारिक नाम सोनिया गांधी ही रहा। उनके मुताबिक हिंदुओं में भी ऐसा होता है।

सौरभ दास ने आरोप लगाया कि, यह पूरा बवाल इसलिए खड़ा किया गया है क्योंकि वह कॉकरोच जनता पार्टी के अभियान का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, वे लोग इस अभियान से डर गए हैं, लेकिन मैं उनके मैदान में नहीं खेलूंगा। मेरी पर्सनल लाइफ पर्सनल ही रहेगी।

एयरपोर्ट पर रोके जाने से बढ़ा विवाद

विवाद तब और बढ़ा जब 23 अक्टूबर को सौरभ दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया। वह ऑक्सफोर्ड यूनियन और कैंब्रिज समेत कई विश्वविद्यालयों में कॉकरोच अभियान पर बोलने जा रहे थे। उनका आरोप है कि फ्लाइट से करीब पांच घंटे पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया, ताकि वे कोर्ट न जा सकें। नोटिस में सात दिन में जवाब देने और तब तक पासपोर्ट इस्तेमाल न करने को कहा गया था।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें