रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Punjab Politics: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, विधायक चरणजीत सिंह ने थामा अकाली दल का हाथ Bihar News: मदरसे से चंदा जुटाने निकले दो मासूमों की तालाब में मिली लाश, इलाके में पसरा मातम Mann Ki Baat 140th Episode: युवाओं के नशे से लेकर साइबर ठगी तक PM मोदी ने छेड़े कई मुद्दे, पढ़ें पूरी डिटेल्स California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत UP Ka Mausam: बरेली से लखनऊ और गोरखपुर तक बढ़ी ठंड, जानें यूपी के मौसम का ताजा हाल
देश

रोहतक हत्याकांड: IAS का सपना छोड़ गैंगवार में एंट्री! क्या हैं युवती का गैंगस्टर कनेक्शन!

IAS बनने का सपना लेकर दिल्ली पहुंची शामली की जाह्नवी मलिक का नाम अब रोहतक के सनसनीखेज चौहरे हत्याकांड में सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिता और ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए उसने कथित तौर पर गैंगस्टर रवि राठी से हाथ मिलाया। आखिर क्या है 27 साल पुरानी रंजिश और इस हत्याकांड का पूरा कनेक्शन?

रोहतक हत्याकांड: IAS का सपना छोड़ गैंगवार में एंट्री! क्या हैं युवती का गैंगस्टर कनेक्शन!
4 मिनट में पढ़ें

रोहतक/हरियाणा: हरियाणा के रोहतक में दिल्ली रोड स्थित मिलन ढाबे पर हुए चौहरे हत्याकांड की जांच में एक युवती का नाम सामने आने के बाद मामला और पेचीदा हो गया है। पुलिस जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शामली (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली जाह्नवी मलिक पर आरोप है कि उसने अपने पिता और ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए गैंगस्टर रवि राठी से संपर्क किया था। बताया जा रहा है कि इसी कथित साजिश के तहत उसने गैंग के दूसरे सदस्यों से नजदीकियां बढ़ाईं और मिलन ढाबे पर मौजूद लोगों की जानकारी गैंग तक पहुंचाई।

IAS बनने का सपना, लेकिन गैंगवार से जुड़ने के आरोप

जानकारी के मुताबिक, जाह्नवी मलिक दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी और IAS अधिकारी बनने का सपना देख रही थी। लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार की पुरानी राजनीतिक रंजिश और पिता-ताऊ की हत्याओं का बदला लेने की कथित मंशा के चलते वह गैंगस्टर रवि राठी के संपर्क में आई। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले उसने इंस्टाग्राम के जरिए गैंग से जुड़े सन्नी रिटौलिया से संपर्क बढ़ाया। इसके बाद वह दिल्ली से रोहतक पहुंची और वहां किराये पर रहने लगी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि वह सन्नी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

मिलन ढाबे पर वारदात से पहले मुखबिरी का आरोप

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 25 नवंबर की रात जाह्नवी सन्नी के साथ रोहतक के मिलन ढाबे पहुंची थी। आरोप है कि उसने ढाबे पर मौजूद लोगों की जानकारी और तस्वीरें कथित तौर पर रवि राठी तक पहुंचाईं। इसके कुछ ही देर बाद हथियारबंद हमलावरों ने ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रिंकू, विनीत, यश और हिमांशु शामिल बताए गए हैं। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को वारदात के बाद मौके से निकलते देखा गया। एक युवती भी फोन पर बात करते हुए उनके पीछे निकलती दिखाई दी। हालांकि, फुटेज में उसका चेहरा स्पष्ट नहीं है और उसकी पहचान की पुष्टि होना बाकी है।

27 साल पुरानी चुनावी रंजिश में 11 हत्याओं का दावा

जाह्नवी के परिवार का गांव शामली जिले का बहावड़ी बताया गया है। यहां वर्ष 1999 से दो पक्षों के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे खूनी रंजिश में बदल गया। खबर के मुताबिक, पिछले 27 वर्षों में इस विवाद से जुड़े दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों की हत्या हो चुकी है। वर्ष 2000 में जाह्नवी के ताऊ सुरेश मलिक की हत्या हुई थी। इसके बाद मार्च 2026 में उसके पिता विवेक मलिक उर्फ विक्की की भी हत्या कर दी गई। पुलिस इस पुरानी रंजिश और मौजूदा हत्याकांड के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

मां ने बेटी को बताया निर्दोष

जाह्नवी का नाम सामने आने के बाद रोहतक पुलिस उसके पैतृक गांव बहावड़ी पहुंची और उसकी मां बबली सहित कई लोगों से पूछताछ की। बबली का कहना है कि उनकी बेटी IAS बनना चाहती है और दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की कोचिंग कर रही थी। मां ने बेटी पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि जाह्नवी ऐसा अपराध नहीं कर सकती। उन्होंने यह भी बताया कि बेटी कुछ दिन पहले घर आई थी, लेकिन फिलहाल उसका फोन बंद है और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विदेश भागने की आशंका, पुलिस की 10 टीमें जांच में जुटीं

जांच के दौरान जाह्नवी के बैंकॉक के रास्ते जॉर्जिया जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, उसके विदेश जाने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के मुताबिक, मामले की जांच के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं। युवती की भूमिका की जांच की जा रही है और अगर वह विदेश गई है तो उसे भी कानून के दायरे में लाया जाएगा। फिलहाल रोहतक का मिलन ढाबा हत्याकांड कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह वारदात पुरानी पारिवारिक रंजिश का नतीजा थी? क्या IAS बनने का सपना देखने वाली युवती वास्तव में गैंगवार की साजिश का हिस्सा थी? या जांच में सामने आने वाली सच्चाई कुछ और होगी? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें