मंगलवार, 24 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल UP News Today: योगी सरकार का बड़ा फैसला: आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार
राजनीति

BJP में शामिल हुए युजवेंद्र चहल, OBC मोर्चा की कार्यकारिणी में मिला ये अहम पद

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उन्हें राष्ट्रीय OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में दिल्ली से विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। चहल टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।

BJP में शामिल हुए युजवेंद्र चहल, OBC मोर्चा की कार्यकारिणी में मिला ये अहम पद
युजवेंद्र चहल
2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने राजनीति में कदम रख दिया है। एक्टिव क्रिकेटर रहते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य (स्पेशल इनवाइटी) बनाने की घोषणा की है। गौरतलब है कि, चहल ने कुछ दिन पहले ही टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था, लेकिन वनडे और टी20 के लिए वे अभी भी उपलब्ध हैं।

दिल्ली प्रदेश से मिली जगह

भाजपा ने राष्ट्रीय OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में अलग-अलग प्रदेशों से कई लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस सूची में चहल का नाम भी शामिल है, जिन्हें दिल्ली प्रदेश से विशेष आमंत्रित सूची में रखा गया है। हालांकि, वे इस पद पर कब तक बने रहेंगे या यह जिम्मेदारी कब तक संभालेंगे, इस पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की है।

क्या होता है स्पेशल इनवाइटी?

विशेष आमंत्रित सदस्य पार्टी के नियमित कार्यकारी या पदाधिकारी नहीं होते, लेकिन उन्हें कार्यकारिणी की बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए बुलाया जाता है। चहल इस भूमिका में क्या जिम्मेदारी निभाएंगे, इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अभी रिटायर नहीं हुए हैं चहल

युजवेंद्र चहल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह रिटायर नहीं हुए हैं। उन्होंने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है और खुद को वनडे व टी20 टीम में वापसी के लिए उपलब्ध रखा है। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 152 मैच खेलकर 217 विकेट झटके हैं, जबकि 188 मैचों के आईपीएल करियर में उनके नाम 233 विकेट दर्ज हैं। चहल ने अगस्त 2023 के बाद से टीम इंडिया के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें