मंगलवार, 24 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल UP News Today: योगी सरकार का बड़ा फैसला: आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार
देश

Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला

Dhruv Rathee Defamation Case: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मानहानि के पुराने मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। जानिए पूरा मामला।

Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला
Dhruv Rathee- सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

Dhruv Rathee Defamation Case: दिल्ली की साकेत अदालत ने साल 2018 के मानहानि विवाद में यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला विकास सांस्कृत्यायन की ओर से दायर शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का दावा है कि ध्रुव राठी ने 'BJP IT Cell Part II' नाम से एक वीडियो जारी कर उनके बारे में ऐसे आरोप लगाए थे, जिन्हें उन्होंने झूठा और मानहानिकारक बताया है।

ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी?

जर्मनी में रह रहे ध्रुव राठी के खिलाफ इस शिकायत पर सोमवार, 23 नवंबर को अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए गैर-जमानती वारंट जारी किया। इससे पहले अक्टूबर में कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन कथित तौर पर नोटिस तामील कराने पहुंची टीम को संबंधित पते पर ताला लगा मिला था।

पहले जारी समन और वारंट के बावजूद पेश नहीं हुए ध्रुव राठी

मामले में मुख्य न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई की जिम्मेदारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने संभाली। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। इससे पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन की अदालत 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर चुकी थी। बताया गया था कि नोटिस लेकर पहुंचे व्यक्ति को उनके आवास पर ताला लगा मिला था।

इसके बाद अदालत ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके पते पर दोबारा समन भेजने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता विकास पांडेय ने आरोप लगाया है कि ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो प्रकाशित कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया था। आपको बताते चलें कि ध्रुव राठी इसी साल अक्टूबर की शुरुआत में बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। इसके बाद वह 10 अक्टूबर को दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लिए थे.

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें