मंगलवार, 24 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल UP News Today: योगी सरकार का बड़ा फैसला: आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे

UP Breaking News: ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव में गैस रिसाव के बाद सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ। पिता-पुत्र की मौत, बहू और दो साल का मासूम घायल।

ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे
मृतक- वीरपाल और उनके बेटे अभिषेक- सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव में सोमवार शाम एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में पिता और बेटे की जान चली गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

गैस रिसाव के बाद लगी आग, फिर हुआ जोरदार धमाका

जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम घर में रखे गैस सिलेंडर से अचानक गैस लीक होने लगी। देखते ही देखते गैस ने आग पकड़ ली और कुछ ही देर में सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि घर में मौजूद चार लोग आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले पिता-पुत्र ने तोड़ा दम

हादसे में 56 वर्षीय वीरपाल और उनके 24 वर्षीय बेटे अभिषेक गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने वीरपाल और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बहू और दो साल का मासूम अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में अभिषेक की पत्नी काजल और उनका दो वर्षीय बेटा आदित्य भी आग की चपेट में आ गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मां और बच्चे के चेहरे झुलसे हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और संबंधित टीमों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद दयानतपुर गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें