मंगलवार, 24 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल UP News Today: योगी सरकार का बड़ा फैसला: आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार
कारोबार

साइबर ठगी पर RBI का बड़ा कदम: 'स्टॉप स्विच' से रुकेंगे डेबिट,'ट्रस्टेड पर्सन' देगा बड़े लेनदेन की मंजूरी

साइबर फ्रॉड रोकने के लिए RBI ने 'स्टॉप स्विच' और 'ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म' का ड्राफ्ट प्रस्ताव रखा है। जानें कैसे काम करेंगे ये नए सुरक्षा नियम और RTGS-NEFT लेनदेन पर क्या होगा असर।

साइबर ठगी पर RBI का बड़ा कदम: 'स्टॉप स्विच' से रुकेंगे डेबिट,'ट्रस्टेड पर्सन' देगा बड़े लेनदेन की मंजूरी
साइबर ठगी पर RBI का बड़ा कदम
4 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों और एक क्लिक में खाता खाली होने जैसी घटनाओं पर लगाम कसने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय बैंक ने ग्राहकों को अनधिकृत लेनदेन और डिजिटल फ्रॉड से बचाने के लिए 'स्टॉप स्विच' और 'ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म' का ड्राफ्ट प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है और लागू होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बना सकता है।

क्या है 'स्टॉप स्विच' और कैसे करेगा काम?

यदि किसी खाताधारक को यह अंदेशा हो कि, उसका खाता हैक हो गया है या वह साइबर ठगी के जाल में फंस चुका है, तो वह 'स्टॉप स्विच' के जरिए खाते से होने वाले सभी आगे के आउटगोइंग डेबिट को तुरंत रोक सकेगा।

स्टॉप स्विच के एक्टिव होते ही खाते से कोई नया डिजिटल ट्रांजैक्शन नहीं हो सकेगा। नए पेमेंट मैंडेट या स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन नहीं बन पाएंगे और न ही किसी नए थर्ड-पार्टी ऐप पर UPI रजिस्ट्रेशन संभव नहीं सकेगा।

खास बात यह है कि खाते में आने वाली रकम यानी क्रेडिट पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही, पहले से चल रहे रिकरिंग पेमेंट, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन और लोन की किस्तों जैसी बकाया वसूली भी इस दायरे से बाहर रखी गई है।

कैसे चालू कर सकेंगे सुविधा

ग्राहक मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, ATM, बैंक शाखा या कस्टमर केयर के माध्यम से इस सुविधा को चालू या बंद कर सकेंगे। इससे यदि हैकर फोन पर कब्जा भी कर ले, तो ग्राहक के पास दूसरे विकल्प मौजूद रहेंगे। वहीं, स्टॉप स्विच को बंद करने के नियम काफी सख्त रखे गए हैं। इसके लिए बहुस्तरीय सत्यापन और तय कूलिंग पीरियड का पालन करना होगा, ताकि कोई ठग इसे तुरंत बंद न कर सके।

'ट्रस्टेड पर्सन मैकेनिज्म' से मिलेगा अतिरिक्त सुरक्षा कवच

इस प्रस्ताव के तहत ग्राहक 18 वर्ष से अधिक आयु के किसी भरोसेमंद व्यक्ति या परिवार के सदस्य को 'ट्रस्टेड पर्सन' नामित कर सकेंगे। ग्राहक खुद एक तय राशि की सीमा निर्धारित करेंगे। यदि RTGS या NEFT के माध्यम से इस सीमा से अधिक रकम ट्रांसफर की जाती है, तो ट्रस्टेड पर्सन को अलर्ट मिलेगा और 1 घंटे के भीतर उसकी मंजूरी मिलने पर ही लेनदेन पूरा होगा। तय समय में मंजूरी न मिलने या मना करने पर ट्रांसफर रद्द हो जाएगा।

यह व्यवस्था खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार मानी जा रही है, जो डिजिटल बैंकिंग में कम सहज हैं या जिन्हें 'डिजिटल अरेस्ट' जैसे तरीकों से डराकर मोटी रकम ट्रांसफर करवाने की कोशिश की जाती है।

ड्राफ्ट में ये अहम बातें भी हैं

  • यह सुविधा पूरी तरह स्वैच्छिक होगी और इसमें ग्राहक व ट्रस्टेड पर्सन-दोनों की सहमति जरूरी होगी।
  • ट्रस्टेड पर्सन न तो जॉइंट होल्डर या नॉमिनी बनेगा, न ही उसे खाते का एक्सेस या लेनदेन की जिम्मेदारी मिलेगी।
  • ट्रस्टेड पर्सन या तय सीमा में बदलाव करने पर 24 घंटे का कूलिंग पीरियड लागू होगा।
  • ग्राहक अलग-अलग डिजिटल पेमेंट चैनलों को बंद और दोबारा चालू भी कर सकेंगे।

अप्रैल में भी आया था प्रस्ताव

गौरतलब है कि, RBI ने अप्रैल 2026 में भी इसी दिशा में प्रस्ताव दिए थे। तब सामने आए आंकड़ों के अनुसार, देश में फ्रॉड के मामले 2021 के 2.6 लाख से बढ़कर 2025 में 28 लाख पहुंच गए थे, जिनमें 22,931 करोड़ रुपये की राशि जुड़ी थी। बढ़ते साइबर खतरों के बीच अब इन नए सुरक्षा उपायों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें