सोमवार, 23 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार Gold Price Crash: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹59 हजार टूटा भाव, जानें पूरी डिटेल्स Delhi Fire News: गीता कॉलोनी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं Bisleri के पानी पर उठे सवाल! बोतल खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें, वरना सेहत पड़ सकती है खतरे में
राजनीति

यूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे पर बीजेपी का फॉर्मूला, सहयोगी मांग रहे ज्यादा हिस्सा

बताया जा रहा है कि इस बार गठबंधन के साथी दल पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सीट बंटवारे का फॉर्मूला बीजेपी के लिए संतुलन साधने की बड़ी चुनौती बन सकता है।

यूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे पर बीजेपी का फॉर्मूला, सहयोगी मांग रहे ज्यादा हिस्सा
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपने सहयोगी दलों को कुल मिलाकर लगभग 55 से 60 विधानसभा सीटें दे सकती है। वहीं पार्टी खुद 340 से 350 सीटों पर अपने चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरने की तैयारी में है।

ज्यादा सीट मांग रहे सहयोगी दल

बताया जा रहा है कि, इस बार गठबंधन के साथी दल पिछले चुनाव की तुलना में ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सीट बंटवारे का फॉर्मूला बीजेपी के लिए संतुलन साधने की बड़ी चुनौती बन सकता है।

फिलहाल, उत्तर प्रदेश में बीजेपी चार दलों के साथ गठबंधन में है। इनमें अपना दल (एस), राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी), निषाद पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) शामिल हैं। सभी दल अपने-अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों और जातीय समीकरणों के आधार पर अधिक हिस्सेदारी चाहते हैं।

2022 से कैसे अलग है तस्वीर

गौरतलब है कि, 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 376 सीटों पर अपने चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार उतारे थे। उस समय उसका गठबंधन सिर्फ दो दलों, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी, के साथ था। बाकी सीटें इन्हीं सहयोगियों के खाते में गई थीं।

अब 2027 के चुनाव में गठबंधन का दायरा बढ़कर चार दलों तक पहुंच गया है। यानी बीजेपी के पास दो नए साझेदार हैं, जिन्हें सीटें देने के लिए पार्टी को अपने हिस्से की कुछ सीटें कम करनी पड़ेंगी। यही वजह है कि इस बार बीजेपी के अपने सिंबल पर लड़ने वाली सीटों की संख्या 2022 के मुकाबले घटने के आसार हैं।

हालांकि, यह जानकारी सूत्रों पर आधारित है और अभी तक बीजेपी या किसी सहयोगी दल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि, आने वाले दिनों में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर तेज होगा और तस्वीर साफ होगी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें