मंगलवार, 24 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल UP News Today: योगी सरकार का बड़ा फैसला: आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार
राजनीति

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने तेज की तैयारी, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर आज से मंथन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच 23-24 नवंबर को दिल्ली में सीट बंटवारे पर बातचीत होगी। दोनों दल 403 विधानसभा सीटों पर चुनावी तालमेल और गठबंधन को मजबूत करने की रणनीति तैयार करेंगे।

यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने तेज की तैयारी, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर आज से मंथन
4 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच चुनावी गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार, 23 नवंबर से दिल्ली में बातचीत शुरू होगी। यह बैठक दो दिनों तक यानी 23 और 24 नवंबर को चलेगी। इसमें दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल होकर उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर गठबंधन की रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक का आयोजन कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर किया जाएगा।

सपा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद इकरा हसन और राजीव राय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। सूत्रों के मुताबिक, 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों के बीच यह पहली औपचारिक बैठक है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए एक समिति का गठन किया था। इसी समिति के गठन के बाद दोनों दलों के बीच चुनावी तालमेल को लेकर चर्चा शुरू हो रही है।

गठबंधन मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने सपा की ओर से सीट बंटवारे के लिए समिति गठित किए जाने को सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रविवार को लखनऊ में समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन को मजबूत करने के लिए काम किया था। पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार है।

सपा ने जताया इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का भरोसा

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की अगली सरकार बनने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन केवल चुनावी समीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में पाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए एकजुट है। इस दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चुनावी प्रभाव को भी ज्यादा अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा कि ओवैसी का उत्तर प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है।

2027 में सत्ता में वापसी की तैयारी में सपा

समाजवादी पार्टी लगातार दो विधानसभा चुनावों में हार के बाद 2027 में सत्ता में वापसी की रणनीति बना रही है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने 347 सीटों पर चुनाव लड़कर 111 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस 399 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद केवल दो सीटों पर जीत दर्ज कर सकी थी। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर रहा। सपा ने उत्तर प्रदेश की 62 सीटों पर चुनाव लड़कर 37 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 17 सीटों में से छह पर जीत हासिल की।

अब दोनों दल इसी प्रदर्शन को विधानसभा चुनाव में दोहराने की कोशिश में हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 का चुनाव मुख्य रूप से भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, कांग्रेस भी गठबंधन के जरिए राज्य में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करना चाहती है। ऐसे में दिल्ली में होने वाली दो दिवसीय बैठक को दोनों दलों के बीच भविष्य के चुनावी समीकरण तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें