कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल
कन्नौज ब्रेकिंग न्यूज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने स्कूली बस को टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों की मौत और 35 बच्चे घायल हो गए।
कन्नौज ब्रेकिंग न्यूज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई। पिकनिक से बच्चों को लेकर वापस लौट रही एक स्कूली बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार चार बच्चों की जान चली गई, जबकि 35 अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
कैसे हुआ हादसा?
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 209वें किलोमीटर के पास यह भीषण दुर्घटना हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, आगरा के एक स्कूल के बच्चे पिकनिक मनाने के लिए कौशांबी गए थे। मंगलवार को पिकनिक से लौटते समय बच्चों से भरी बस एक्सप्रेसवे पर रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में करीब 50 बच्चे और छह शिक्षक मौजूद थे। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






