मंगलवार, 24 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल UP News Today: योगी सरकार का बड़ा फैसला: आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार
राजनीति

सपा-कांग्रेस गठबंधन: सीटों के बंटवारे को लेकर तेज हुई बयानबाजी, अखिलेश ने साफ किया रुख

यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन की बैठक में सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया है, जबकि कांग्रेस 181 सीटों की मांग कर रही है। अखिलेश यादव के बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों दलों में बात बनेगी।

सपा-कांग्रेस गठबंधन: सीटों के बंटवारे को लेकर तेज हुई बयानबाजी, अखिलेश ने साफ किया रुख
अखिलेश यादव
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का फॉर्मूला तय करने के लिए चल रही बैठक के दूसरे दिन सीटों के बंटवारे पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान सपा की तरफ से कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिए जाने के बाद दोनों दलों में बयानबाजी तेज हो गई। कांग्रेस नेताओं ने भीख जैसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है।

मिल-जुलकर समझदारी से बढ़ेगी आगे की बातचीत

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, जीतने वाली पहली 26 सीटों से शुरुआत हुई है और आगे की बातचीत मिल-जुलकर समझदारी से बढ़ेगी। इस बयान के जरिए उन्होंने गठबंधन को लेकर पार्टी का रुख अपने अंदाज में स्पष्ट कर दिया।

कांग्रेस की ओर से 181 सीटों पर दावेदारी के बीच 26 सीटों से शुरुआत की बात को अलग नजरिए से देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि, इस बयान से अखिलेश ने मोलभाव का ऐसा अंतर पैदा कर दिया है, जिस पर अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी विचार करना पड़ेगा।

2022 का विधानसभा चुनाव ही सीट शेयरिंग का आधार बनेगा

बैठक के दौरान भी कांग्रेस की ओर से लगातार दावे किए जाते रहे। बीते दिनों प्रदेश स्तर के शीर्ष नेताओं ने 200, 181 और 150 से अधिक सीटों की बात कही। पार्टी ने सभी सीटों पर चुनावी तैयारी के संकेत भी दिए। गौरतलब है कि, 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकेले सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे सिर्फ दो सीटों पर ही जीत मिल सकी थी।

दूसरी ओर सपा ने सीटों को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। कांग्रेस नेताओं को बैठक में बताया गया कि, 2022 का विधानसभा चुनाव ही सीट शेयरिंग का आधार रहेगा। इसके तहत कांग्रेस की जीती हुई दो सीटें उसे दी जाएंगी, जबकि जिन चार सीटों पर पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी, उन्हें भी छोड़ने का फैसला किया गया है।

सपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामगोपाल यादव ने स्पष्ट किया कि, इसके अलावा पार्टी कांग्रेस को उन 20 सीटों का प्रस्ताव दे रही है, जहां कांग्रेस डेढ़ से दो हजार वोट ही पा सकी थी, जबकि सपा को 60 से 70 हजार वोट मिले थे। रामगोपाल के बयान के बाद अखिलेश के पोस्ट को कांग्रेस के लिए बहुत अधिक उम्मीद न रखने का सीधा संदेश माना जा रहा है।

सियासी गलियारों में तेज हुई चर्चा

यूपी चुनाव में 26 सीटों के प्रस्ताव को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पार्टी ने कोई भीख नहीं मांगी है। वहीं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पहले ही कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बताते हुए गठबंधन में बराबरी और दलों के बीच सम्मान की बात कह चुके हैं।

अखिलेश यादव ने बैठकों के दौरान दिए गए प्रस्ताव पर हामी भरते हुए मोलभाव की गुंजाइश छोड़ी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सपा बैकफुट पर जाती नहीं दिख रही और कांग्रेस नेतृत्व को इसी संख्या से संतोष करने का संकेत दिया जा रहा है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें