मंगलवार, 24 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल UP News Today: योगी सरकार का बड़ा फैसला: आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार
राजनीति

यूपी चुनाव 2027: सपा ने जारी की पहली लिस्ट, 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने पहली सूची जारी कर पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। कैराना से नाहिद हसन, बेहट से उमर अली खान और ललितपुर से ज्योति लोधी को टिकट मिला है।

यूपी चुनाव 2027: सपा ने जारी की पहली लिस्ट, 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
अखिलेश यादव
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सियासी सरगर्मी के बीच समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। सूची सामने आने के साथ ही सपा ने चुनावी तैयारियों को रफ्तार दे दी है।

सपा की पहली सूची में शामिल उम्मीदवार

  • उमर अली खान: बेहट विधानसभा (01), सहारनपुर
  • आशु मलिक: सहारनपुर विधानसभा (04), सहारनपुर
  • नाहिद हसन: कैराना विधानसभा (08), शामली
  • महबूब अली: अमरोहा विधानसभा (41), अमरोहा
  • ज्योति लोधी: ललितपुर विधानसभा (226), ललितपुर

नाहिद पर होंगी निगाहें

पहली लिस्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों को खास तौर पर तरजीह दी गई है। पार्टी ने सहारनपुर जिले की दो सीटों, बेहट और सहारनपुर नगर, के साथ शामली की कैराना, अमरोहा जिले की अमरोहा और ललितपुर जिले की ललितपुर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। खास बात यह है कि कैराना सीट से नाहिद हसन को टिकट दिया गया है, जिस पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

सपा की ओर से बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आने वाले दिनों में किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि पार्टी चरणबद्ध तरीके से अपनी सूची जारी करेगी, ताकि स्थानीय समीकरणों को साधते हुए मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारे जा सकें।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें