मंगलवार, 24 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें कन्नौज एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आया ट्रक! स्कूली बस को मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत और 35 घायल UP News Today: योगी सरकार का बड़ा फैसला: आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, 30 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट ग्रेटर नोएडा में एक धमाके ने उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार
सक्सेस स्टोरी

पिता किसान, बेटा बना DRDO में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, मजबूत इरादों से सच हुआ सपना

रोहतास के कृष कुमार सिंह का चयन DRDO CEPTAM-11 में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (कंप्यूटर साइंस) के पद पर हुआ है। पिता किसान हैं और मां गृहिणी।

पिता किसान, बेटा बना DRDO में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, मजबूत इरादों से सच हुआ सपना
कृष कुमार सिंह
3 मिनट में पढ़ें

साधारण किसान परिवार से निकलकर रक्षा अनुसंधान संगठन तक पहुंचे कृष

10वीं में 93% अंक और पॉलिटेक्निक में शानदार रैंक से बनाई पहचान

 कहते हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जो हालात से ज्यादा अपने इरादों पर भरोसा करते हैं। बिहार के रोहतास जिले के कृष कुमार सिंह ने इसे सच कर दिखाया है। एक साधारण किसान परिवार में पले-बढ़े कृष का चयन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B (कंप्यूटर साइंस) के पद पर हुआ है। उनका चयन DRDO CEPTAM-11 के जरिए हुआ है।

परिवार में पहली बार इतने बड़े पद पर पहुंचा कोई

कृष के परिवार में अब तक कोई भी इतने बड़े पद तक नहीं पहुंचा था। उनके पिता कमलेश कुमार सिंह किसान हैं और मां गायत्री सिंह गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी और हर कदम पर उनका साथ दिया। कृष भी अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता को देते हैं।

शुरू से रहे होनहार, 10वीं में 93 प्रतिशत

कृष बचपन से ही पढ़ाई में तेज रहे हैं। उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद उन्होंने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू की, जो उनके करियर का अहम मोड़ साबित हुई। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में कृष को अनारक्षित श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 408 मिली। वहीं बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में उन्होंने अनारक्षित श्रेणी में ऑल बिहार रैंक 127 हासिल की। दोनों परीक्षाओं के नतीजों के आधार पर उन्होंने बिहार के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिला लिया।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी रहा शानदार प्रदर्शन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी कृष का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी की और 9.23 CGPA हासिल किया। यह नतीजा बताता है कि, प्रवेश परीक्षा की सफलता के बाद भी उन्होंने मेहनत में कोई ढील नहीं दी।

डिप्लोमा पूरा करने के बाद कृष ने आगे की पढ़ाई का रास्ता चुना। उन्होंने ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में लेटरल एंट्री के जरिए कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) में BTech में प्रवेश लिया। फिलहाल, वे BTech की पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई जारी रखते हुए DRDO जैसी प्रतिष्ठित संस्था में चयन होना उनकी लगन को और खास बनाता है।

माता-पिता ही सबसे बड़ी प्रेरणा 

कृष का कहना है कि, उनके माता-पिता हमेशा उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रहे हैं। उनके त्याग और सहयोग ने ही उन्हें लगातार मेहनत करने का हौसला दिया। कृष का सपना है कि, वे एक अच्छा करियर बनाएं और परिवार को गर्व का एहसास कराएं। DRDO में चयन को वे अपने लिए गर्व का क्षण मानते हैं। उनके मुताबिक, यह सिर्फ करियर में आगे बढ़ने का अवसर नहीं है, बल्कि देश की सेवा में योगदान का भी मौका है।

युवाओं के लिए मिसाल

एक साधारण किसान परिवार से निकलकर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तक पहुंचने का कृष का सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के कारण अपने सपनों को छोटा समझ लेते हैं। उनकी कहानी बताती है कि, सही दिशा, लगातार मेहनत और परिवार के भरोसे से बड़ी मंजिल भी हासिल की जा सकती है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें