सोमवार, 23 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार Gold Price Crash: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹59 हजार टूटा भाव, जानें पूरी डिटेल्स Delhi Fire News: गीता कॉलोनी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं Bisleri के पानी पर उठे सवाल! बोतल खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें, वरना सेहत पड़ सकती है खतरे में
राजनीति

1,000 साल की गुलामी के बाद पहली बार 50 करोड़ लोग निकले गरीबी से बाहर: पीएम मोदी

गुजरात में दिवाली स्नेह मिलन समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि 12-13 सालों में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। कार्यकर्ताओं से विकसित गुजरात बनाने का आह्वान किया।

1,000 साल की गुलामी के बाद पहली बार 50 करोड़ लोग निकले गरीबी से बाहर: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2 मिनट में पढ़ें

दिवाली स्नेह मिलन समारोह में गुजरात के BJP कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कार्यकर्ताओं को दी दीवाली और गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिवाली स्नेह मिलन समारोह के मौके पर गुजरात के बीजेपी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को दीवाली और गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया कि, 1,000 साल की गुलामी के बाद पहली बार 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल रहे हैं।

कल्याणकारी योजनाओं और कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय

पीएम मोदी ने कहा कि, बीते 12-13 वर्षों में देश में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने इसका श्रेय सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ उन भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को भी दिया, जिन्होंने इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पार्टी के लिए सबसे पहले देश का दिया संदेश

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि, पार्टी के लिए सबसे पहले देश है और भाजपा पदों की तुलना में कड़ी मेहनत को ज्यादा महत्व देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने और विकसित भारत के लिए विकसित गुजरात के निर्माण की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

मोदी ने कहा, अगर हमें इन कार्यकर्ताओं का इतना सहयोग न मिला होता, तो हम गुजरात की इतनी सेवा नहीं कर पाते। उनकी कड़ी मेहनत की वजह से ही आज हम गुजरात, देश और कई राज्यों की सेवा कर पाए हैं।

गुजरात में आए बदलावों का किया जिक्र

राज्य में हुए बदलावों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, एक समय गुजरात की पहचान सिर्फ कॉमर्स यानी व्यापार तक सीमित थी। लोग एक जगह से खरीदकर दूसरी जगह बेचते थे और जो थोड़ी-बहुत कमाई होती थी, उसी से गुजारा करते थे। उन्होंने याद दिलाया कि, राज्य के पास न खदानें थीं और न ही खनिज संपदा, नमक के अलावा कुछ भी नहीं था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, अब गुजरात व्यापार और उद्योग के अपने पारंपरिक क्षेत्रों से काफी आगे निकल चुका है। आज राज्य खेती, डेयरी, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, ग्रीन एनर्जी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में भी अग्रणी बनकर उभरा है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें