मंगलवार, 24 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Dhruv Rathee Defamation Case: ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें! कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें मामला Meerut में चरित्र पर शक और बालों में कलर कराने से भड़का पति, पत्नी की काट दी चोटी, तेजाब डालने की भी कोशिश मुंबई:7 साल का रिश्ता तोड़ना पड़ा भारी! डोंबिवली में युवती के परिवार पर मंडराया खतरा, आरोपी गिरफ्तार Gold Price Crash: सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! रिकॉर्ड हाई से ₹59 हजार टूटा भाव, जानें पूरी डिटेल्स Delhi Fire News: गीता कॉलोनी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियां पहुंचीं Bisleri के पानी पर उठे सवाल! बोतल खरीदने से पहले जरूर जांच लें ये 5 बातें, वरना सेहत पड़ सकती है खतरे में
राजनीति

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड, करीब 90 लाख फॉलोअर्स, तेज हुई सियासी हलचल

अखिलेश यादव का करीब 90 लाख फॉलोअर्स वाला फेसबुक पेज सस्पेंड हो गया है। सपा ने इसे तकनीकी खामी बताया। वहीं नेताओं ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए।

अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड, करीब 90 लाख फॉलोअर्स, तेज हुई सियासी हलचल
अखिलेश यादव
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज अचानक सस्पेंड कर दिया गया है। करीब 90 लाख फॉलोअर्स वाले इस पेज के प्लेटफॉर्म से गायब होने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, पेज हटने के पीछे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पार्टी ने इसे तकनीकी समस्या बताया है।

पार्टी ने बताई तकनीकी खामी

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी खामी के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए मेटा की टीम के साथ संपर्क किया जा रहा है।

सपा प्रवक्ता ने दी कड़ी प्रतिक्रियाइस मामले को लेकर सपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सवाल उठाए हैं। सपा प्रवक्ता चंचल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर पोस्ट करते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति और संवाद की स्वतंत्रता सर्वोपरि है, और सोशल मीडिया जनता से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है।

चंचल यादव ने मांग की कि इस पूरे विषय पर स्थिति स्पष्ट की जाए और यदि कोई प्रतिबंध लगाया गया है, तो उसका तत्काल समाधान हो। उन्होंने आगे लिखा कि आवाज को मंच से दूर किया जा सकता है, लेकिन विचारों को जनता के दिलों से नहीं मिटाया जा सकता। PDA की आवाज हर हाल में बुलंद रहेगी।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार-सपा विधायक

वहीं, सपा विधायक संतोष पांडेय ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही इस तरह की घटना का बार-बार होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने दावा किया कि कोई भी साजिश अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से नहीं रोक सकती, क्योंकि राजनीति में जनता का जनादेश ही सर्वोपरि होता है। उन्होंने मेटा से पेज को तत्काल बहाल करने का आग्रह किया है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें