शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें CM Yogi Balrampur Visit: आज से दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम Prayagraj Murder: सैलून में अरविंद की गोली मारकर हत्या, गवाही से पीछे हटने का बनाया जा रहा था दबाव अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता
राजनीति

CM Yogi Balrampur Visit: आज से दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम

CM Yogi Balrampur Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 और 28 नवंबर को बलरामपुर दौरे पर रहेंगे। तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

CM Yogi Balrampur Visit: आज से दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम
CM Yogi-social media
2 मिनट में पढ़ें

CM Yogi Balrampur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 27 नवंबर से दो दिवसीय बलरामपुर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आज दोपहर करीब 1:30 बजे तुलसीपुर पहुंचेंगे। यहां से वह 1:35 बजे प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सीएम योगी करेंगे महंत महेंद्र नाथ को श्रद्धासुमन अर्पित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि से जुड़े कार्यक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण है। शुक्रवार शाम 5 बजे से 6 बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होकर महंत महेंद्र नाथ को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

देवीपाटन मंदिर में करेंगे विश्राम

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यानी शनिवार, 28 नवंबर को सुबह करीब 8:30 बजे वह मंदिर से रवाना होंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के किए गए विशेष इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बलरामपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पुलिस अधिकारियों को यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों की निगरानी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें