शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
राजनीति

संविधान दिवस पर घोषणापत्र जारी करने को लेकर अखिलेश पर बरसे राजभर, कहा- '27 में सपा का सफाया तय'

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा के घोषणापत्र को ढकोसलापत्र और धोखापत्र बताया। आजम खान को चुनौती दी कि अखिलेश के मंच से मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग उठाएं।

संविधान दिवस पर घोषणापत्र जारी करने को लेकर अखिलेश पर बरसे राजभर, कहा- '27 में सपा का सफाया तय'
ओमप्रकाश राजभर-अखिलेश यादव
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार, 26 नवंबर को जारी किए गए घोषणापत्र पर कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव पर संविधान दिवस के बहाने जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। राजभर ने कहा कि घोषणापत्र जारी करके अखिलेश कितना भी झूठ बोल लें, 2027 में सपा का सफाया तय है।

जनता अब तक नहीं भूली अखिलेश के शासनकाल को

राजभर ने कहा कि, यूपी की जनता अखिलेश यादव के शासनकाल को अब तक भूली नहीं है। उस दौर में दलितों की जमीनों पर सपाई गुंडे कब्जा करते थे और महिलाओं के साथ खुलेआम अपराध होता था। उन्होंने कहा कि, अखिलेश चाहे जितने घोषणापत्र जारी कर लें, लोग समझ चुके हैं कि सपा सिर्फ अपने परिवार का हित सोचती है। किसी भी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

'जनता सिखाएगी सपा को सबक'

संविधान दिवस पर घोषणापत्र जारी करने को लेकर राजभर ने कहा कि, अखिलेश यादव संविधान हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। कार्यक्रम में वे उन्हीं आजम खान के साथ बैठे, जिन्होंने बाबासाहेब आंबेडकर को भूमाफिया कहा था। राजभर ने याद दिलाया कि, ये वही आजम खान हैं, जिन्होंने पुलिस अधिकारियों को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि सपा वालों से बड़ा संविधान विरोधी कोई दूसरा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता इन सबको सबक सिखाएगी।

'सपा का घोषणापत्र 'ढकोसलापत्र' है

राजभर ने आजम खान को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें वास्तव में मुस्लिम समाज के राजनीतिक हितों की चिंता है, तो अखिलेश यादव के मंच से अगली बार किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाकर दिखाएं। उन्होंने सपा के घोषणापत्र को ढकोसलापत्र और धोखापत्र करार दिया। राजभर ने दावा किया कि इस चुनाव में सपा का सबसे बुरा हाल होगा और एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें