शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग Women Reservation:'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश

मार्च 2027 तक उठा सकते हैं योजना का लाभ, घर पर सोलर लगवाने के लिए सरकार दे रही लाखों की मदद

हर महीने आने वाले बिजली बिल से परेशान हैं तो घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है...

मार्च 2027 तक उठा सकते हैं योजना का लाभ, घर पर सोलर लगवाने के लिए सरकार दे रही लाखों की मदद
2 मिनट में पढ़ें

हर महीने आने वाले बिजली बिल से परेशान हैं तो घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाना आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगवाने पर अधिकतम 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। यह योजना मार्च 2027 तक लागू है। ऐसे में इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन करके सरकारी अनुदान का लाभ उठा सकते हैं।

कितने किलोवाट के सोलर प्लांट पर मिलेगी कितनी सब्सिडी?

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी प्रवीण यादव के अनुसार, सोलर प्लांट की क्षमता के हिसाब से सरकार सब्सिडी दे रही है।

1 किलोवाट प्लांट पर 45,000 रुपये।

2 किलोवाट प्लांट पर 90,000 रुपये।

3 किलोवाट या उससे अधिक पर अधिकतम 1.08 लाख रुपये।

घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को सरकारी पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद यूपीनेडा में रजिस्टर्ड वेंडर के जरिए घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाया जा सकता है। प्लांट लगवाने से पहले वेंडर के पंजीकरण की जांच जरूर कर लें।

रोजाना 4 से 5 यूनिट बिजली बनाएगा 1 किलोवाट प्लांट

एक किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट अच्छी धूप मिलने पर रोजाना औसतन 4 से 5 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है। अगर जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है तो नेट मीटरिंग के जरिए अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजी जा सकती है। इससे बिजली बिल में उसका समायोजन होता है।

करीब 25 साल तक चलेगा सोलर प्लांट

सोलर प्लांट की अनुमानित उम्र करीब 25 साल होती है। अधिकारियों के मुताबिक, इसकी स्थापना पर आने वाला खर्च बिजली बिल में होने वाली बचत से लगभग 3 से 4 साल में पूरा हो सकता है। हालांकि, यह बचत घर की बिजली खपत, सोलर प्लांट की क्षमता और मौसम पर निर्भर करेगी।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना मार्च 2027 तक

योजना मार्च 2027 तक ही संचालित है। ऐसे में घरेलू बिजली उपभोक्ता समय रहते आवेदन कर सकते हैं और सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें