शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में दूसरे दिन भी तूफानी उछाल! जानिए आज का भाव Mathura News: गोवर्धन परिक्रमा कर भावुक हुए अनंत अंबानी, बोले- मेरा दिल श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी से जुड़ रहा है UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश

यूपी में मजदूरों को योगी सरकार का तोहफा, 18 शहरों में मिलेंगे मुफ्त रैन बसेरे और रात का खाना

1 दिसंबर से शुरू होगी डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना, मजदूरों को बिस्तर, कंबल और भोजन की मिलेगी सुविधा।

यूपी में मजदूरों को योगी सरकार का तोहफा, 18 शहरों में मिलेंगे मुफ्त रैन बसेरे और रात का खाना
3 मिनट में पढ़ें

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के दौरान काम की तलाश में शहर पहुंचने वाले निर्माण और प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। योगी सरकार ने प्रदेश के 18 प्रमुख शहरों में अस्थायी लेबर अड्डे शुरू करने की तैयारी की है। इन केंद्रों पर श्रमिकों को रात में ठहरने के लिए मुफ्त बिस्तर, तकिया, चादर और कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें रात का भोजन भी निशुल्क दिया जाएगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के तहत यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी। श्रमिक वैध पहचान पत्र दिखाकर इन केंद्रों में ठहर सकेंगे। योजना का उद्देश्य ठंड के मौसम में रोजगार की तलाश में आने वाले मजदूरों को सुरक्षित आश्रय और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

प्रदेश के इन 18 शहरों में खुलेंगे श्रमिक सुविधा केंद्र

सरकार की इस योजना के तहत गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी और गौतमबुद्धनगर में अस्थायी लेबर अड्डे बनाए जाएंगे। श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. आशीष कुमार गोयल ने इस संबंध में सभी संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। इन केंद्रों को रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, श्रमिक मंडियों, बड़े निर्माण स्थलों और औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास स्थापित किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद मजदूर आसानी से इन तक पहुंच सकें।

30 से 60 बेड तक की होगी व्यवस्था, महिलाओं के लिए अलग इंतजाम

श्रमिकों की संख्या और जरूरत को देखते हुए इन केंद्रों पर 30 या 60 बेड की क्षमता रखी जाएगी। महिला और पुरुष श्रमिकों के ठहरने के लिए अलग-अलग सुरक्षित व्यवस्था की जाएगी। इन अस्थायी केंद्रों में बिस्तर, तकिया, चादर और कंबल के अलावा पीने का साफ पानी, शौचालय और स्नानागार जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इससे दूसरे शहरों से काम की तलाश में आने वाले मजदूरों को सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे सोने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

किन मजदूरों को मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ निर्माण कार्यों से जुड़े अलग-अलग श्रेणियों के श्रमिक उठा सकेंगे। इनमें राजमिस्त्री, बेलदार, बढ़ई, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, लोहार और टाइल्स लगाने वाले कारीगर शामिल हैं। केंद्रों पर श्रमिकों के तत्काल पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा उन्हें सरकार की विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे पात्रता के अनुसार सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

खाने के लिए प्रति मजदूर 70 रुपये तक होंगे खर्च

योजना के तहत श्रमिकों को रात का भोजन भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रमिक अधिकतम 70 रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। योजना को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी 18 जिलों को शुरुआती तौर पर 10-10 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। केंद्रों की व्यवस्था और कामकाज पर जिलाधिकारियों की ओर से नामित नोडल अधिकारी तथा श्रम विभाग के अधिकारी नजर रखेंगे।

जियो टैग फोटो से होगी निगरानी

योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर उपस्थिति रजिस्टर रखा जाएगा और जियो टैग फोटो के माध्यम से लाभार्थियों की संख्या तथा भोजन वितरण का सत्यापन किया जाएगा। सरकार की इस पहल से सर्दियों में रोजगार की तलाश में प्रदेश के बड़े शहरों में पहुंचने वाले हजारों निर्माण और प्रवासी श्रमिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें