आकाश से विवाह कर नरगिस बनीं इच्छा, वैदिक मंत्रों के साथ आश्रम में लिए सात फेरे
आंवला क्षेत्र के महमूदपुर गांव में प्रेमी जोड़े ने परिवार की नाराजगी के बावजूद शादी कर ली। नरगिस ने अपने प्रेमी आकाश के साथ सनातन रीति-रिवाज से सात फेरे लिए...
बरेली। आंवला क्षेत्र के महमूदपुर गांव में प्रेमी जोड़े ने परिवार की नाराजगी के बावजूद शादी कर ली। नरगिस ने अपने प्रेमी आकाश के साथ सनातन रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर इच्छा रख लिया। शुक्रवार शाम अगस्त्य मुनि आश्रम में महंत पंडित केके शंखधार ने वैदिक मंत्रों के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया। इस दौरान शादी की सभी रस्में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पूरी की गईं।
शादी के दौरान सुनाया पूरा गायत्री मंत्र
विवाह के दौरान नरगिस ने सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था जताई। उन्होंने पंडित केके शंखधार को पूरा गायत्री मंत्र सुनाया। बताया गया कि उन्हें गायत्री मंत्र याद है। इसके बाद आकाश और इच्छा ने एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार करते हुए सात फेरे लिए।
चार-पांच साल से सनातन धर्म में आस्था
नरगिस ने बताया कि उन्हें पिछले चार-पांच साल से सनातन धर्म में रुचि और आस्था है। आकाश और नरगिस दोनों आंवला क्षेत्र के महमूदपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों के बीच कई साल से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। आखिरकार दोनों ने अपनी पसंद से शादी करने का फैसला किया और आश्रम में वैदिक परंपरा के अनुसार विवाह कर लिया।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






