शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग Women Reservation:'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा
देश

परिसीमन पर मोदी सरकार की तैयारी तेज, लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने का प्रस्ताव, राष्ट्रपति ने दी सिफारिश

Delimitation Bill 2026: परिसीमन (द्वितीय) विधेयक 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा में विचार के लिए भेजने की सिफारिश की है। जानिए लोकसभा की सीटें बढ़ाने, महिला आरक्षण और राज्यों के प्रतिनिधित्व से जुड़े प्रस्ताव की पूरी जानकारी।

परिसीमन पर मोदी सरकार की तैयारी तेज, लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने का प्रस्ताव, राष्ट्रपति ने दी सिफारिश
पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

Delimitation Bill 2026:  देश में परिसीमन से जुड़ी कवायद को आगे बढ़ाने की दिशा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने 'परिसीमन 2.0 विधेयक, 2026' को लोकसभा में चर्चा और विचार-विमर्श के लिए रखने की अनुशंसा की है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने शनिवार को एक आधिकारिक बुलेटिन जारी कर जानकारी साझा की।

राष्ट्रपति की सिफारिश के बाद विधेयक को मिलेगी संसदीय मंजूरी की राह?

लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 117(3) के प्रावधानों के तहत परिसीमन से संबंधित विधेयक को सदन में विचार के लिए पेश करने की सिफारिश की है। इस संबंध में केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने 27 नवंबर 2026 को लोकसभा महासचिव को आधिकारिक पत्र भेजा था।

क्या है परिसीमन और क्यों है इसकी जरूरत?

परिसीमन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जाता है। इसके जरिए आबादी और प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या और उनकी सीमाएं तय की जाती हैं। इसका उद्देश्य मतदाताओं को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व उपलब्ध कराना है।

लोकसभा और विधानसभाओं में बढ़ सकती हैं सीटें

प्रस्तावित विधेयक में लोकसभा की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रावधान बताया जा रहा है। इसके तहत सदन में अधिकतम 850 सीटें हो सकती हैं। इनमें राज्यों के हिस्से में 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा राज्य विधानसभाओं में भी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की योजना है। प्रस्ताव के मुताबिक, विधानसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 की जा सकती है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में कितनी सीटें बढ़ेंगी, इसका निर्धारण परिसीमन की प्रक्रिया के दौरान होगा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें