शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में दूसरे दिन भी तूफानी उछाल! जानिए आज का भाव Mathura News: गोवर्धन परिक्रमा कर भावुक हुए अनंत अंबानी, बोले- मेरा दिल श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी से जुड़ रहा है UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट
देश

NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर

शरद पवार की NCP-SP के NDA में शामिल होने की अटकलों के बीच मंत्री पदों को लेकर चर्चा तेज है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रिया सुले के लिए केंद्र में और महाराष्ट्र में दो कैबिनेट मंत्री पदों की मांग की गई है।

NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर
पीएम मोदी, सुप्रिया सुले और शरद पवार- सोशल मीडिया
3 मिनट में पढ़ें

संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में नई हलचल देखने को मिल रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के एनडीए में शामिल होने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पार्टी की ओर से केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में प्रतिनिधित्व की मांग किए जाने की बात सामने आई है।

चर्चाएं हुई तेज

दावा किया गया है कि शरद पवार की पार्टी परिसीमन विधेयक का समर्थन करने और INDIA गठबंधन छोड़कर एनडीए का हिस्सा बनने के बदले केंद्र तथा महाराष्ट्र में मंत्री पद चाहती है। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी संसद में विधेयक के पक्ष में समर्थन देने से पहले सत्ता में भागीदारी को लेकर स्पष्ट सहमति बनाना चाहती है। हालांकि, एनडीए में शामिल होने और मंत्री पदों को लेकर चल रही इन चर्चाओं पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

सुप्रिया सुले को केंद्र में मंत्री बनाने की मांग की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शरद पवार गुट की ओर से सुप्रिया सुले को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कराने की मांग रखे जाने की बात कही जा रही है। सुप्रिया सुले लोकसभा सांसद होने के साथ-साथ पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वह शरद पवार की बेटी हैं। हाल के दिनों में उन्होंने INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था। वहीं, परिसीमन से जुड़े मुद्दे पर भी उन्होंने अपना पक्ष रखा है।

महाराष्ट्र सरकार में दो कैबिनेट पदों पर नजर

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि NCP-SP केंद्र में सुप्रिया सुले को मंत्री पद दिलाने के अलावा महाराष्ट्र की मौजूदा बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार में भी अपनी हिस्सेदारी चाहती है। इसके तहत पार्टी की ओर से दो कैबिनेट मंत्री पदों की मांग किए जाने की चर्चा है।

जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड के नाम चर्चा में

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में संभावित मंत्री पदों के लिए जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड के नामों पर विचार किए जाने की बात कही जा रही है। जयंत पाटिल को वित्त विभाग और जितेंद्र आव्हाड को किसी अन्य महत्वपूर्ण कैबिनेट विभाग की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना का उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है।

दो राज्य मंत्री पदों की भी मांग का दावा

कैबिनेट पदों के अलावा NCP-SP की ओर से दो राज्य मंत्री (MoS) पदों की मांग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसके जरिए पार्टी अपने अन्य वरिष्ठ विधायकों को भी सरकार में प्रतिनिधित्व दिलाना चाहती है। हालांकि, इन राजनीतिक चर्चाओं और संभावित पदों को लेकर अभी तक किसी आधिकारिक समझौते की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें