शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में दूसरे दिन भी तूफानी उछाल! जानिए आज का भाव Mathura News: गोवर्धन परिक्रमा कर भावुक हुए अनंत अंबानी, बोले- मेरा दिल श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी से जुड़ रहा है UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेश

Mathura News: गोवर्धन परिक्रमा कर भावुक हुए अनंत अंबानी, बोले- मेरा दिल श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी से जुड़ रहा है

Mathura News: अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में पवित्र परिक्रमा की। इस दौरान वह ब्रजवासियों की श्रद्धा और प्रेम देखकर भावुक हो गए। जानिए श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी को लेकर उन्होंने क्या कहा।

Mathura News: गोवर्धन परिक्रमा कर भावुक हुए अनंत अंबानी, बोले- मेरा दिल श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी से जुड़ रहा है
मथुरा में अनंत अंबानी- सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

Mathura News: रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को धार्मिक नगरी मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने गोवर्धन में गिरिराज महाराज के दर्शन किए और श्रद्धा के साथ पवित्र गोवर्धन परिक्रमा पूरी की। इसके बाद वह वहां से रवाना हो गए।

आरती में भी लिया हिस्सा

अनंत अंबानी ने गोवर्धन पहुंचकर जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारविंद मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान को भोग अर्पित किया और आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ब्रजभूमि के प्रति अपनी आस्था जाहिर की।

बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी ने करीब 12 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा की। उन्होंने अपने दादा धीरूभाई अंबानी और दादी कोकिलाबेन अंबानी को भी याद किया। ब्रजभूमि की इस धार्मिक यात्रा को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा रही।

क्या कहा अनंत ने?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने पवित्र गोवर्धन परिक्रमा करते हुए कहा, "गोवर्धन परिक्रमा करके मेरे अंदर एक ऐसा भाव जग रहा है कि मेरा दिल श्री कृष्ण और श्रीनाथजी से जुड़ रहा है। ब्रज के लोगों की श्रद्धा देखकर, मैं बहुत भावुक हो गया। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरा प्रेम से स्वागत किया। मैं परिक्रमा कर रहे सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं और उन्हें नमन करता हूं...यहां का माहौल देखकर मुझे बहुत आनंद हो रहा है..."

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें