शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग Women Reservation:'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा
बरेली

बरेली में वोटर लिस्ट को लेकर डीएम का निरीक्षण, 18 साल पूरे कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है। शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भोजीपुरा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

बरेली में वोटर लिस्ट को लेकर डीएम का निरीक्षण, 18 साल पूरे कर चुके युवाओं के नाम जोड़ने के निर्देश
3 मिनट में पढ़ें

बरेली। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का काम तेजी से चल रहा है। शनिवार को विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भोजीपुरा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ को सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। 

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय पिपरिया, घंघोरा पिपरिया, घंघोरा घंघोरी और भारत इंटर कॉलेज पीपलसाना चौधरी समेत कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने बीएलओ से नए वोट बनवाने, नाम जोड़ने और मतदाता सूची में सुधार से जुड़े आवेदनों की जानकारी ली।

डीएम ने घर-घर जाकर लोगों से की बातचीत

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खुद भी घरों में जाकर लोगों से उनके वोटर कार्ड और मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को नया वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। डीएम ने बीएलओ के सर्वे रजिस्टर भी जांचे और प्राप्त आवेदनों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

कामगारों के भी बनेंगे वोट, भरवाया जाएगा फॉर्म-6

जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों और गांव में काम करने वाले मजदूरों से भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव में काम करने वाले सभी श्रमिकों से संपर्क कर यह पता लगाया जाए कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है या नहीं। जिन पात्र लोगों की उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनसे फॉर्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।

मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम भी होंगे सत्यापित

डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ गलतियों को ठीक करना भी जरूरी है। मृतक, दूसरे स्थान पर जा चुके और अपात्र मतदाताओं से जुड़ी जानकारी का सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। नाम जोड़ने, संशोधन कराने और नाम हटाने से संबंधित सभी आवेदनों का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए।

डीएम बोले- कोई भी पात्र व्यक्ति वोटर बनने से न छूटे

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लें। सभी बीएलओ अभियान के निर्धारित दिनों में अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची सही और अपडेट होने से चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने में मदद मिलती है। इसलिए कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। डीएम ने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने और परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जरूर जांच लें। अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है तो निर्धारित फॉर्म भरकर उसे जुड़वाएं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें