शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में दूसरे दिन भी तूफानी उछाल! जानिए आज का भाव Mathura News: गोवर्धन परिक्रमा कर भावुक हुए अनंत अंबानी, बोले- मेरा दिल श्रीकृष्ण और श्रीनाथजी से जुड़ रहा है UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी
देश

Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ गई है। श्रीनगर में कोहरे की चादर छा गई है। डल झील का खूबसूरत नजारा देखने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं।

Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक
डल झील पर पहुंचे पर्यटक- सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी में सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। तापमान में गिरावट के साथ ही राजधानी श्रीनगर में सुबह के समय कोहरे की परत देखने को मिल रही है। डल झील के आसपास छाई धुंध ने पूरे इलाके को खूबसूरत नजारे में बदल दिया है। झील से सामने आए वीडियो में पानी के ऊपर कोहरे की हल्की चादर दिखाई दे रही है, जो पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।

डल झील पर दिखा सर्दियों का खूबसूरत नजारा

श्रीनगर की पहचान मानी जाने वाली डल झील इन दिनों सर्द मौसम के बीच बेहद आकर्षक नजर आ रही है। झील के ऊपर छाए कोहरे और आसपास के शांत वातावरण से यहां का नजारा मनमोहक हो गया है। सुबह के वक्त धुंध के कारण झील के आसपास की चीजें हल्की धुंधली दिखाई देती हैं। यह दृश्य कैमरे में कैद करने के लिए भी खास बन गया है।

देखिए वीडियो--

मौसम का आनंद लेने पहुंच रहे पर्यटक

कश्मीर में सर्दी बढ़ने के बावजूद पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में सैलानी घाटी पहुंचकर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडे मौसम का आनंद ले रहे हैं। डल झील में शिकारा की सवारी और आसपास के खूबसूरत नजारे पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आपको बताते चलें कि घाटी में तापमान गिरने के साथ सुबह और शाम ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम में बदलाव के चलते कोहरा भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के साथ कश्मीर के कई इलाकों में सर्दी का असर तेज होने की संभावना है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें