शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग Women Reservation:'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा
देश

Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी

मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी
प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। यहां 60 वर्षीय महिला के साथ शौचालय के भीतर मारपीट और दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला का पीछा किया और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वह वहां से फरार हो गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बेटी के साथ ट्रेन का इंतजार कर रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, खड़वली की रहने वाली 60 वर्षीय महिला अपनी 18 साल की बेटी के साथ कसारा लोकल ट्रेन पकड़ने के लिए घाटकोपर स्टेशन पहुंची थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे ट्रेन का इंतजार करते समय महिला प्लेटफॉर्म पर बने सुलभ शौचालय में गई। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और अंदर पहुंचकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया।

CCTV फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की मदद से संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।

पकड़ा गया आरोपी पेशे से है दर्जी

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी की पहचान 27 वर्षीय तस्लीम नूर मोहम्मद शाह के रूप में की है। वह मुंबई के घाटकोपर स्थित असल्फा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिलाई का काम करता है। पुलिस को आशंका है कि घटना को अंजाम देते समय वह किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में था। हालांकि, इस पहलू की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें