रविवार, 29 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें California Earthquake: कैलिफोर्निया में भूकंप के झटकों से दहशत, घर छोड़ सड़कों पर भागे लोग, आसमान में लौटीं फ्लाइट्स Jharkhand: रामगढ़ में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत UP Ka Mausam: बरेली से लखनऊ और गोरखपुर तक बढ़ी ठंड, जानें यूपी के मौसम का ताजा हाल लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग Women Reservation:'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी
बरेली

90 साल पुराने पथवारी देवी मंदिर की जमीन हड़पने का आरोप, लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार

बरेली के आलमगीरीगंज वार्ड 72 में 90 साल पुराने पथवारी देवी मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप लगा है। क्षेत्रवासियों ने अवैध निर्माण हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

90 साल पुराने पथवारी देवी मंदिर की जमीन हड़पने का आरोप, लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। जनपद के आलमगीरीगंज के वार्ड 72 में स्थित श्री देवी जी पथवारी मंदिर की जमीन को लेकर क्षेत्र के लोगों में गहरी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, मंदिर लगभग 90 साल पुराना है। मोहल्ले के लोग कई पीढ़ियों से यहां पूजा-पाठ करते आ रहे हैं।

क्षेत्रवासियों के मुताबिक, पहले इस स्थान पर उठावनी का आयोजन होता था और अस्थियां भी रखी जाती थीं, लेकिन समय के साथ यहां जन्माष्टमी और नवरात्रि पर जागरण, झांकियां व् कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होने लगे।

अधिकारियों को सौंपा शिकायती पत्र

मोहल्लेवासियों ने कोतवाल और अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि, बीते कुछ समय से मंदिर के पास में रहने वाला एक परिवार मंदिर की जगह पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया गया है कि, पहले मंदिर परिसर में कूड़ा और मलबा डालकर जगह पर दावा जताया गया और उसे अपनी संपत्ति बताया गया। विरोध करने पर लोगों को जान से मारने की धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की बात भी कही गई है।

लोगों का आरोप है कि, धमकियों के बाद मंदिर परिसर में अवैध निर्माण भी करा लिया गया, जिससे इलाके में डर का माहौल है। उन्होंने मांग की है कि, अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया जाए, ताकि वे फिर से मन्दिर में निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें। साथ ही धार्मिक और सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जा सके। साथ ही दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है।

निष्पक्ष जांच की मांग

शिकायत की प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, सिटी मजिस्ट्रेट बरेली, थाना प्रभारी कोतवाली और चौकी प्रभारी चौकी मठ को भी भेजी गई है। क्षेत्रवासियों ने मंदिर के निर्माण की तिथि वाली फोटो भी शिकायत के साथ संलग्न की है। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मंदिर की जमीन को सुरक्षित करने की अपील की है।

शिकायत करने वालों में मुन्ना अग्रवाल, पार्षद मुकेश सिंघल, अनमोल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, शुभम गुप्ता, राजीव, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें