AQI Today: कहीं जहरीली हवा तो कहीं राहत की सांस, दिल्ली से वाराणसी तक प्रदूषण का कहर, जानें बरेली-लखनऊ का हाल
AQI Today: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है। बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी समेत देश के प्रमुख शहरों में जानें आज का AQI और प्रदूषण का हाल।
AQI Today: देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड बढ़ने के साथ ही कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के शहरों में भी वायु गुणवत्ता को लेकर अलग-अलग तस्वीर सामने आ रही है। कहीं हवा अपेक्षाकृत साफ है तो कहीं लोगों को प्रदूषित वातावरण में सांस लेनी पड़ रही है।
बरेली में राहत, लखनऊ और वाराणसी की हवा खराब
उत्तर प्रदेश के बरेली में 29 नवंबर को AQI 107 दर्ज किया गया। यहां की हवा मध्यम श्रेणी में रही। राजधानी लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 274 तक पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं, वाराणसी में AQI 388 दर्ज होने से प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है।
गोरखपुर का एक्यूआई क्या है?
गोरखपुर में AQI 90 रहने से लोगों को अपेक्षाकृत साफ हवा मिली। दूसरी ओर, नोएडा में 367, गाजियाबाद में 307, मेरठ में 302 और कानपुर में 217 AQI दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण का असर बना हुआ है।
दिल्ली-NCR में सांस लेना हुआ मुश्किल
देश की राजधानी दिल्ली में AQI 398 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा रहा। इसके अलावा मुंबई में AQI 169, पुणे में 207, चेन्नई में 279 और कोलकाता में 103 दर्ज किया गया। वहीं, देहरादून में AQI 61 रहने से हवा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






