शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Prayagraj Murder: सैलून में अरविंद की गोली मारकर हत्या, गवाही से पीछे हटने का बनाया जा रहा था दबाव अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
राजनीति

26/11 Mumbai Attack Anniversary: बरसी पर देश ने किया शहीदों को याद, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

26/11 Mumbai Attack Anniversary: 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर राष्ट्रपति, अमित शाह, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

26/11 Mumbai Attack Anniversary: बरसी पर देश ने किया शहीदों को याद, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
26/11 Mumbai Attack Anniversary
3 मिनट में पढ़ें

26/11 Mumbai Attack Anniversary: 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर आज पूरा देश उन मासूम लोगों और वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है, जिन्होंने इस भीषण आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई थी। इस मौके पर राष्ट्रपति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अरविंद केजरिवाल, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या लिखा?

26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों की इस बरसी पर, मैं उन निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ जिन्होंने अपनी जान गंवाई और हमारे बहादुर सैनिकों, पुलिसकर्मियों और उन सभी लोगों के साहस को नमन करता हूँ जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ निडरता से लड़ाई लड़ी। उनका बलिदान और निस्वार्थ सेवा हमारे राष्ट्र के हृदय में सदा के लिए अंकित रहेगी। आतंकवाद जिंदगियों को तबाह कर सकता है, लेकिन साहस, करुणा और दृढ़ता से एकजुट राष्ट्र की भावना को कभी नहीं तोड़ सकता। आज हम पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं और आतंकवाद को उसके सभी रूपों में समाप्त करने और अधिक शांतिपूर्ण और मानवीय विश्व की दिशा में काम करने के अपने सामूहिक संकल्प की पुष्टि करते हैं।

अमित शाह ने क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा है कि, वर्ष 2008 में आज ही के दिन मुंबई पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकियों को मुँहतोड़ जवाब देते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन करता हूँ और इस हमले में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आतंकवाद मानवता के विरुद्ध सबसे जघन्य अपराध है। मोदी सरकार की आतंक के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति की सराहना दुनियाभर में हो रही है। आज भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाते हुए आतंक के हर रूप और हर साजिश के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई कर रहा है।

अरविंद केजरिवाल ने क्या लिखा है?

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा-26/11 के मुंबई आतंकी हमले को हमारा देश कभी नहीं भुला सकता। मैं उन सभी वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए देश की रक्षा की।अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों और इस कायराना हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि।

राहुल गांधी ने भी दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है-मुंबई में 26/11 को हुए दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें