शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार श्रीनगर: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद, 73 साल की उम्र में निधन
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सपा-बसपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार विपक्ष के सात कार्यकाल से दोगुने से अधिक नियुक्ति पत्र बांट चुकी है। साथ ही यूपी की अर्थव्यवस्था तीन गुना होने की बात कही।

लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं
नियुक्ति पत्र बांटे योगी
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को UPSSSC के 1,594 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चयनित उम्मीदवारों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में युवाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल रहा। इसके साथ ही योगी ने संबोधित भी किया। चलिए जानते हैं विस्तार से।

क्या कहा योगी ने?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लोग कहते हैं कि आखिर यह निष्पक्ष नियुक्ति पत्र वितरण करने से यूपी ने क्या प्राप्त किया? मैंने कहा हमने बहुत कुछ प्राप्त किया है। ये निष्पक्षता, ये पारदर्शिता हमारी पहचान बनी है। अब हमारा युवा यूपी में नौकरी प्राप्त कर रहा है, यूपी में रोजगार प्राप्त कर रहा है और वह देश-दुनिया के अंदर कहीं जाता है तो उसकी पहचान अपने आप उत्तर प्रदेश बन चुका है।

अब उत्तर प्रदेश उपद्रव प्रदेश नहीं है। उत्तर प्रदेश की जो नई पहचान बनी है, उस नई पहचान ने युवा को एक नई उड़ान दी है और इस नई उड़ान ने उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान भी दी है। लोग कहते हैं क्या हुआ? मैं कहता हूं देखो हमने पिछले साढ़े नौ वर्ष में पौने दस लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं।"

सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार 4 बार थी और बहुजन समाजवादी पार्टी की 3 बार थी। 1947 से लेकर के लगातार लंबे समय तक, बीच में जनता पार्टी की सरकार को और एक अन्य कालखंड को छोड़ दें तो 1989 तक कांग्रेस की सरकार प्रदेश में थी। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि... इन दोनों को जोड़ दिया जाए तो 7 बार के इस कार्यकाल के दौरान जितनी नियुक्ति पत्र नहीं दिए थे, उससे दोगुने से अधिक नियुक्ति पत्र मैंने अब तक यूपी के नौजवानों को बांट दिए हैं।

लोग कहते हैं कि नतीजा क्या है? मैं कहता हूं कि नतीजा ये है कि 2017 से पहले यूपी पहचान का मोहताज था, बीमारू राज्य था। नौजवान के सामने पहचान का संकट था। लोगों की मान्यता थी कि कोई भी योजना फेल होगी तो यूपी जाकर होगी और आज लोग मानते हैं कि भारत में कोई योजना प्रधानमंत्री के शुरू होती है तो उस योजना में सबसे पहले देश में लीड यूपी करता है। देश के अंदर हमने गत साढ़े नौ वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है, तीन गुना हुई है।"

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें