Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
Vadodara ATS Action: गुजरात के वडोदरा में ATS ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से AK-47 राइफल और 20 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जांच जारी है।
वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। तलाशी अभियान के दौरान उसके कब्जे से AK-47 राइफल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। एटीएस की टीमें मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं। जांच का मुख्य फोकस हथियारों की सप्लाई, आरोपी के संपर्कों और संभावित आतंकी साजिश से जुड़े पहलुओं पर है। अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन अभी जारी है और जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल एजेंसियां मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही हैं।
आरोपी की पहचान नहीं आई है सामने
ATS ने अभी जिसे पकड़ा है फिलहाल उस आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बताते चलें कि गुजरात ATS ने इसी साल 3 जुलाई को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े 8 आतंकियों को गुजरात और मध्य प्रदेश से गिफ्तार किया था। जहां जांच में पता चला था कि ये सभी लोग गुजरात के ही रहने वाले थे। लेकिन एक पाकिस्तानी हैंडलर के इशारों पर काम कर रहे थे। हालांकि पकड़ा गया संदिग्ध से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






