शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार श्रीनगर: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद, 73 साल की उम्र में निधन
देश

श्रीनगर: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद, 73 साल की उम्र में निधन

जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अनंतनाग विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। चलिए खबर को विस्तार से जानते हैं।

श्रीनगर: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद, 73 साल की उम्र में निधन
Peerzada Mohammad Sayeed- सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की राजनीति से एक दुखद खबर आई है। अनंतनाग विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सैयद अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 73 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि पीरजादा मोहम्मद सैयद पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी सहित पूरे जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। राहुल गांधी ने एक्ट पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

https://x.com/RahulGandhi/status/2126187068682559840

लंबा रहा राजनीतिक सफर

पीरजादा मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर की राजनीति में कई दशकों तक अपनी सक्रिय मौजूदगी बनाए रखी। कांग्रेस संगठन में उनकी मजबूत पकड़ थी। वर्ष 2001 में उन्हें जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। चुनावी राजनीति में भी उनका सफर काफी लंबा रहा। उन्होंने 1987, 2002 और 2008 के विधानसभा चुनावों में कोकरनाग सीट से जीत दर्ज की। वहीं, 2024 के विधानसभा चुनाव में अनंतनाग से विधायक निर्वाचित हुए। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री के रूप में भी कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला।

प्रियंका गांधी ने भी जताया शोक

लोकसभा सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर ट्वीट कर लिखा है कि, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और अनंतनाग के विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सईद जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। पार्टी के प्रति निष्ठा एवं जनसेवा के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें