शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
राजनीति

संविधान दिवस पर अमित शाह का ऐलान, जहां-जहां BJP की सरकार, वहां-वहां लागू होगा UCC

संविधान दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार होगी, वहां समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। विपक्ष पर भी साधा निशाना।

संविधान दिवस पर अमित शाह का ऐलान, जहां-जहां BJP की सरकार, वहां-वहां लागू होगा UCC
4 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। संविधान दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। शाह ने जोर देकर कहा कि, कानून धर्म के आधार पर नहीं बनाए जाने चाहिए। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने यूसीसी को राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों में शामिल किया था और धर्म से परे सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून की परिकल्पना की थी।

एक समान कानून के तहत जीवन जीने का अधिकार मिलना जरूरी

यूसीसी लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए शाह ने कहा, हमारे संविधान निर्माताओं ने यूसीसी को नीति-निर्देशक तत्वों में शामिल किया था। देश के प्रत्येक नागरिक को, चाहे वह हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई या पारसी हो, एक समान कानून के तहत जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए।"

उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका खुलकर विरोध करती है। शाह ने साफ कहा कि, आने वाले दिनों में जहां-जहां भाजपा की सरकारें होंगी, वहां समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।

सत्ता तय करने का अधिकार जनता के पास

शाह ने संविधान को राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार बताया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने तय किया था कि, सत्ता जनता के जरिए मिलेगी और उसका इस्तेमाल भी जनता के माध्यम से होगा। जनता को यह अधिकार दिया गया कि, वह तय करे कि सत्ता किसे सौंपनी है, जबकि सत्ता पाने वालों के लिए संविधान के दायरे में रहकर शासन चलाने का रास्ता तय किया गया।

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है 26 नवंबर

उन्होंने कहा कि 26 नवंबर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन देश को वह दिशा मिली, जिसने आजाद भारत के शासन, लोकतंत्र और जन भागीदारी की नींव मजबूत की। संविधान को केवल कानूनी दस्तावेज या किताब के रूप में नहीं देखना चाहिए।

यह उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, बलिदान और सपनों का प्रतीक है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया।

संविधान का सम्मान सबकी जिम्मेदारी

शाह ने कहा कि, करीब 200 से 250 वर्षों की गुलामी में भारत की सभ्यता, ज्ञान और गौरव को भारी नुकसान पहुंचा, जिस भारत को कभी सोने की चिड़िया और दुनिया का ज्ञान केंद्र कहा जाता था, उसे फिर खड़ा करने का रोडमैप संविधान निर्माताओं ने संविधान के रूप में सामने रखा।

उन्होंने कहा, "संविधान का सम्मान करना हम सभी भारतीयों का दायित्व है।" साथ ही उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि आजादी के बाद संविधान को सिर्फ सरकार चलाने की मार्गदर्शिका के रूप में देखने की कोशिश की गई और किशोरों, युवाओं व नागरिकों में इसकी भावना स्थापित करने की प्रक्रिया भुला दी गई।

विपक्ष पर तंज, "15 मिनट निकालकर पढ़ें संविधान"

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि जो लोग हाथ में संविधान लेकर घूम रहे हैं और भाजपा पर संविधान के अपमान का आरोप लगाते हैं, वे 15 मिनट संसद की लाइब्रेरी में जाकर संविधान पढ़ें। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद सरकार बनने पर संविधान गौरव दिवस मनाने का फैसला किया गया, ताकि इसकी भावना लोगों तक पहुंचे।

गृह मंत्री ने कहा कि, जो लोग हमारी सभ्यता का विरोध कर रहे हैं, वे अपने जीवन में 10 से 15 मिनट निकालकर संविधान की मूल प्रति जरूर देखें। उन्होंने कहा कि, मूल प्रति के अध्यायों की शुरुआत ऐसे चित्रों से होती है, जिनमें भगवान श्री राम का अयोध्या आगमन, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, गुरु गोबिंद सिंह जी, रानी लक्ष्मीबाई, दांडी मार्च और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दर्शाया गया है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें