शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार श्रीनगर: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद, 73 साल की उम्र में निधन
उत्तर प्रदेश

संजय राउत के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल! जाने क्यों की CM योगी की तारीफ?

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं। संजय राउत ने योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बताया, तो केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद विधायक दल करेगा।

संजय राउत के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल! जाने क्यों की CM योगी की तारीफ?
संजय राउत, सीएम योगी
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मुख्यमंत्री की कुर्सी और बीजेपी के संभावित चेहरे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हिंदुत्व का सबसे बड़ा चेहरा बताते हुए कहा, 'योगी नहीं हैं तो यूपी नहीं है।' राउत ने योगी को सक्षम नेता बताया और उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने को लेकर भी भरोसा जताया।

ऐसा बयान क्यों आया

हाल ही में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कहा है कि बीजेपी चुनाव कमल के निशान पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव के बाद विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री का फैसला होगा। मौर्य के मुताबिक, चुनाव के बाद जब विधायक चुनकर आएंगे तो विधायक दल की बैठक होगी। इस प्रक्रिया में केंद्रीय पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से जिस नेता का चयन होगा, वही आगे सरकार का नेतृत्व करेगा।

विपक्षी खेमे से योगी की तारीफ, राउत के बयान ने चौंकाया

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्हें हिंदुत्व का ऐसा चेहरा बताया, जो सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ ने खुद को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में पेश किया है तो यह तारीफ के काबिल है। राउत ने उन्हें सक्षम व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह भी योगी आदित्यनाथ को पसंद करते हैं। उनका बयान, 'योगी नहीं हैं तो यूपी नहीं है', राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

राउत ने यह भी विश्वास जताया कि यदि योगी ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर ऐसा दावा किया है तो बीजेपी को उत्तर प्रदेश में बहुमत मिल सकता है और जीतने वाले अधिकांश विधायक उनका समर्थन करेंगे। गौरतलब है कि संजय राउत उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) से जुड़े हैं। ऐसे में बीजेपी के प्रमुख नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

क्या केशव मौर्य भी हैं मुख्यमंत्री पद के दावेदार?

मुख्यमंत्री चेहरे पर चर्चा के बीच जब केशव प्रसाद मौर्य से पूछा गया कि क्या वह खुद इस पद के दावेदार हैं, तो उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुद अपने लिए मुख्यमंत्री का फैसला नहीं कर सकता। उन्होंने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्हें प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां बताया। मौर्य ने कहा कि बीजेपी में मुख्यमंत्री चुनने की एक निर्धारित प्रक्रिया है और विधायक दल के नेता का चयन पार्टी की व्यवस्था के अनुसार किया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका जवाब 2027 में ही सामने आएगा।

योगी के नेतृत्व और बीजेपी की रणनीति पर टिकी निगाहें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे का सवाल बीजेपी की राजनीति में महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर योगी आदित्यनाथ प्रदेश सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया को चुनाव के बाद विधायक दल के फैसले से जोड़ रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य का बयान जहां पार्टी के चुनाव चिह्न और संगठनात्मक प्रक्रिया पर जोर देता है, वहीं संजय राउत की टिप्पणी योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक पहचान और उनके नेतृत्व को लेकर एक अलग चर्चा खड़ी करती है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें